October 19, 2026 10:34 am

Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » प्राइवेट बस में यात्रा कर रही महिला के बैग से उचक्कों ने उड़ाया जेवर-नगदी

प्राइवेट बस में यात्रा कर रही महिला के बैग से उचक्कों ने उड़ाया जेवर-नगदी

मऊ। जनपद के चिरैयाकोट पुलिस थाना में प्राइवेट बस से यात्रा कर रही एक महिला का बैग उचक्कों द्वारा उड़ाने का मामला प्रकाश में आया है।
सोमवार को घटित इस घटना के सम्बन्ध में प्राप्त खबर अनुसार आजमगढ़ जनपद के लालगंज बाजार से मेहनाजपुर,पकड़ीकला होते हुए चिरैयाकोट के लिये चली एक सवारी बस में सवार हो महिला अपने पुत्र के साथ स्थानीय थानान्तर्गत अल्देमऊ गांव स्थित अपने मायके को आ रही थी ।
बताते हैं कि किरन सिंह (55)पत्नी जितेंद्र सिंह निवासी धरहरा थाना तरवां जनपद-आजमगढ़ नामक महिला सुबह करीब 8 बजे अपने गांव के पास से बस में सवार होकर चिरैयाकोट के लिए चली जिसके साथ में उसका पुत्र हिमांशु भी रहा।रास्ते में उचक्के उसके बैग से जेवर व नगदी लेकर फरार हो गये किन्तु उसे भनक तक नहीं लगी।और जब वह उपने मायके पहुंचकर बैग से सामान निकालने लगी तो उसने कीमती सामान सहित नगद नहीं देखा तो उसके होश उड़ गए।तत्पश्चात परिजनों को सूचित करते हुए सभी के साथ थाना पहुंचकर सम्बन्धित बस के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।
तहरीर के अनुसार महिला के बैग से सोने का मंगलसूत्र,तीन अंगुठी,दो बाली,सहित 20000 रुपए नगद गायब होना बताया गया है।समाचार लिखे जाने तक पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है किन्तु किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी थी और न ही मुकदमा पंजीकृत किया है।

Leave a Comment