Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » आजमगढ़ की बेटी आकाँक्षा यादव ने बढ़ाया जिले का नाम

आजमगढ़ की बेटी आकाँक्षा यादव ने बढ़ाया जिले का नाम

आजमगढ़।जनपद के मेंहनगर ब्लॉक अंतर्गत खजुरा फुलाईच निवासी आकांक्षा यादव ने प्राविधिक सहायक की परीक्षा पास कर जिले का मान बढ़ाया है।

मंगलवर को जारी रिजल्ट देखी तो पुरे क्षेत्र में मानो खुशी की लहर दौड़ पड़ी। प्रयागराज में रहकर पढ़ाई कर रही बीटिया ने अपने परिजनों को जैसे ही इस उपलब्धि की जानकारी दी, वैसे ही गांव सहित क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।ज्ञात हो कि जल्द ही इन्हें कृषि विभाग की जिम्मेदारी सौंपी जायेगी ।

बताया जाता है कि इनके पिता डा. विष्णुदेव यादव महाराजा सुहेलदेव विश्वाविद्यालय से सम्बद्ध चंदेश्वर पीजी कॉलेज में कृषि विभाग में प्रोफेसर हैं। जबकि बिटिया के बाबा सदरी यादव भी कृषि विभाग में एक अच्छे पद पर कार्यरत रह चूके हैं। बचपन से ही माता-पिता की तरह उनके बाबा और दादी ने बहुत अधिक प्यार दिया था।

आकांक्षा यादव बचपन से ही पढ़ने में होनहार छात्रा रही ,जो पढ़ाई में ज्यादा रुचि रखती थी,वह हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षा निजी विद्यालय से पास की ,तथा स्नातक और स्नातकोत्तर श्री दुर्गा जी पीजी कॉलेज चंडेश्वर आजमगढ़ से पास करी है। आकांक्षा यादव प्रयागराज में रखकर तैयारी कर रही थी,और आज यह मुकाम हासिल करने में सफल हुई है।

उनकी सफलता से गांव ही नहीं क्षेत्र भर अपने आप को गौरवान्वित हसूस कर रहा है तथा परिजनों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है और लोग एक दूसरे को मिठाई खिला करके बधाइयां प्रेषित कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *