October 17, 2026 2:53 am

Home » Uncategorized » चिरैयाकोट में अनियंत्रित हो बाइक सवार गीरा,गंभीर रूप से घायल

चिरैयाकोट में अनियंत्रित हो बाइक सवार गीरा,गंभीर रूप से घायल

मऊ। जनपद के चिरैयाकोट बाजार स्थित यूनियन बैंक शाखा के सामने एक तीव्र गति बाइक के अनियंत्रित होकर गिरने के कारण बाइक सवार को गंभीर रूप से घायल होने की खबर है।
प्राप्त खबर के अनुसार आजमगढ़ जनपद के तरवां थानान्तर्गत बिशनपुरा गांव निवासी संतलाल गौड़ पुत्र महेश 30 वर्ष अपनी बाइक से दुल्लहपुर की तरफ से चिरैयाकोट बाजार में आ रहा था। बताते हैं कि वह यूनियन बैंक शाखा के सामने पहुंचा तो उसकी गाड़ी तेज गति होने के कारण नियंत्रित हो गई और वह आजमगढ-गाजीपुर मुख्य मार्ग पर गिर पड़ा।
घटना शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे की है जिसमें वह आजमगढ़-गाजीपुर मुख्य मार्ग पर काफी दूर तक घसीट गया और सड़क किनारे खड़ी एक कार में टकरा गया, जिससे उसके सर व हाथ, पैर में काफी चोटें आ गई और वह खून से लतपथ हो पड़ा।जिसे आसपास के लोगों द्वारा उठाकर एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां उपचार चल रहा है।
मौके पर पहुंचस्थानीय थाना पुलिस ने मोबाइल नंबर द्वारा उसके करीबियों से संपर्क स्थापित कर वस्तु स्थिति से अवगत करा दिया।किंतु समाचार लिखे जाने तक कोई भी k करीबी मौके पर उपलब्ध नहीं हो सका था।हालांकि उसकी हालत में काफी सुधार देखा गया।

Leave a Comment