October 17, 2026 1:36 am

Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » आजमगढ़:राष्टीय लोक जनशक्ति पार्टी ने मनाई रामविलास पासवान की छठवीं पृण्यतिथि,विधानसभा चुनाव लड़ने का संकल्प

आजमगढ़:राष्टीय लोक जनशक्ति पार्टी ने मनाई रामविलास पासवान की छठवीं पृण्यतिथि,विधानसभा चुनाव लड़ने का संकल्प

आज़मगढ़। लोक जनशक्ति पार्टी द्वारा कलेक्ट्री कचहरी स्थित पार्टी कार्यालय पर गरीबों,वंचितों और शोषितों के मसीहा,पद्मभूषण से सम्मानित पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री रामविलास पासवान की छठवीं पुण्यतिथि अत्यंत गरिमापूर्ण ढंग से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रालोजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं संयोजक शिवमोहन शिल्पकार ने उनके चित्र पर माल्यार्पण,पुष्प अर्पित और दीप प्रज्वलित कर किया।

श्री शिल्पकार ने स्वर्गीय पासवान के 52 वर्षों के देश समर्पित राजनीतिक जीवन और उनके विचारों का वर्णन करते हुए कहा कि समाज में उनकी कमी हमेशा महसूस होती रहेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के कुशल नेतृत्व में पासवान जी की नीतियों और सोच को आम जनमानस तक पहुंचाने की जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है,उसे वह कर्तव्यनिष्ठा के साथ पूरा करेंगे।नीतियां एवं जो सोच रही है, ठीक उसी प्रकार से हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष पारस की है। वह गरीबों, वंचितों और शोषितों के लिए सदा समर्पित रहते हैं।

श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने देश सेवा में उनके योगदान को याद करते हुए बताया कि उनका जन्म 5 जुलाई 1946 को बिहार प्रांत के खगड़िया जिला के अंतर्गत ग्राम शहरबन्नी में पिता जमुना और माता सिया देवी के घर हुआ था।भारतीय राजनीति में वह 1969 में पहली बार बिहार विधानसभा में पहुंचे।

इसके बाद 1977 में पहली बार विश्व विजेता के रूप में भारत के सांसद बनकर संसद में पहुंचे,तब से लगातार देश की सेवा में लगे रहे। देश के पांच प्रधानमंत्रियों के साथ कैबिनेट मंत्री के रूप में उन्होंने काम करने का गौरव प्राप्त किया था।

8 अक्टूबर 2020 को उन्होंने इस दुनिया से अलविदा कह दिया। उनकी कमी सदा हम लोगों को खलती है। हम लोग उनके विचारों, नीतियों और नियमों पर चलकर भारत को संगठित और मजबूत करने का काम करने का संकल्प लेते हैं, तभी रामविलास पासवान साहब के लिए यह सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष शिल्पकार ने एक बड़ा राजनैतिक संकल्प लेते हुए घोषणा की कि राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सभी 403 सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़ा करेगी। इससे गरीबों, वंचितों और शोषितों के बीच एक मजबूत ताकत बनाने का काम किया जाएगा, जिससे आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों को बल मिलेगा तथा आपसी भाईचारा कायम होगा।

इस गरिमामयी श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बालचंद जैसवारा ने की तथा मंच का सफल संचालन लालगंज के जिला प्रभारी उमेश सोनकर द्वारा किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्वांचल जन मोर्चा जिला प्रभारी गौतम,जिलाध्यक्ष पुष्पा गौतम,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रत्याशी विधानसभा मुबारकपुर नूरसबा मनिहार लाल,सदर विधानसभा प्रत्याशी सुनीता विश्वकर्मा,मोहम्मदाबाद गोहाना विधानसभा प्रत्याशी वीरेंद्र पासवान,गोविंद शर्मा,रामसरन राम,सुक्लेश प्रधान,संतोष गौतम,सिकंदर भारती,कोमल गौतम,सत्येंद्र,बिहारी गौतम,राम सजीवन,प्रांजल श्रीवास्तव, उषा गौतम,शांति देवी,इंद्रावती देवी,श्याम सुंदर राजभर, पप्पू यादव प्रधान,गणेश पासवान,सरिता राजभर,पूनम श्रीवास्तव,पुष्पा गौतम,मुन्नी यादव,संगीता गौतम समेत सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment