Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » श्री राधा माधव नारी शक्ति ट्रस्ट द्वारा सराहनीय कार्य करने वाली महिलाएँ सम्मानित

श्री राधा माधव नारी शक्ति ट्रस्ट द्वारा सराहनीय कार्य करने वाली महिलाएँ सम्मानित

वाराणसी।श्री राधा माधव नारी शक्ति ट्रस्ट के वाराणसी स्थित मुख्यालय में आज एक भव्य गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज और विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली कर्मठ महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया।
सोमवार को इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गणेशपुर वार्ड के पार्षद संजय यादव रहे। उन्होंने सम्मानित होने वाली सभी महिलाओं के कार्यों की भरपूर सराहना की और उन्हें प्रमाण पत्र सौंपे। अपने संबोधन में श्री यादव ने ट्रस्ट के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि महिलाओं को स्वावलंबी बनाने हेतु वे व्यक्तिगत रूप से हर संभव सहयोग देने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
इस गरिमामयी अवसर पर ट्रस्ट के सहयोगी संगठन ‘समर्पण सेवा संस्थान’ की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सरिता विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने महिलाओं को पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझाया। साथ ही, घरेलू स्तर पर पर्यावरण के अनुकूल उत्पाद तैयार करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने जोर देते हुए कहा कि आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनना ही नारी सशक्तिकरण की असली पहचान है।
ट्रस्ट की ट्रस्टी श्रीमती आशा पाण्डेय ने संस्था की प्राथमिकताओं को रेखांकित किया। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों

में महिलाओं के उत्थान और कल्याण के लिए ट्रस्ट द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कौशल विकास और जागरूकता कार्यक्रमों पर विस्तृत प्रकाश डाला।

इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारी, सहयोगी और भारी संख्या में स्थानीय महिलाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *