Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » आंधी-तूफान से पेड़ गिरने से मकान क्षतिग्रस्त,तीन लोग हताहत

आंधी-तूफान से पेड़ गिरने से मकान क्षतिग्रस्त,तीन लोग हताहत

मऊ।जनपद के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के नासिरपुर गांव में बीती रात में आयी तेज आंधी-वारिश के चलते एक पेड़ की डालियां टूटकर मकान पर गिर गईं। इस हादसे में मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और घर में सो रहा परिवार मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

मंगलवार देर रात को हुए इस हादशे के पीड़ित परिवार में शशिकला 45 वर्ष उनके पति प्रेमप्रकाश 51वर्ष और उनका बच्चा शामिल है। हादसे में एवरेस्टर से बना मकान मय दीवारें ढह गईं,जिससे अन्दर सो रहे सभी को गंभीर चोटें आईं। ग्रामीणों की मदद से घायलों को मलबे से बाहर निकाला गया और तुरन्त स्थानीय क्लीनिक में भर्ती कराया गया,जहां उनका इलाज हुआ।

शशिकला ने बताया कि उनके मकान के बगल में गांव के अच्छेलाल पुत्र अदरी राम और शिवचंदा पुत्र अदरी का एक पेड़ है, जिस पेड़ की भारी डालियां लंबे समय से उनके मकान के ऊपर झुकी हुई थीं। अनहोनी की आशंका को देखते हुए कई बार पड़ोसी परिवार से डालियों को छांटने या पेड़ हटाने का निवेदन किया गया था।किन्तु उन्होंनें अनसुना कर दिया था।

हालांकि पड़ोसियों ने कथित तौर पर लापरवाही और दबंगई के चलते पेड़ हटाने से साफ इनकार कर दिया था। शशिकला के अनुसार हादसे के बाद जब हमने सुबह पड़ोसी के परिवार से पेड़ को हटाने को कहा ताकि हम अपने घर की मरम्मत करा सकें तो वे विवाद पर आमादा हो गए और पेड़ हटाने को तैयार नहीं हैं।

गरीब और बेघर हो चुके पीड़ित परिवार ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। शशिकला ने उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना को पत्र देकर मांग की है कि स्थानीय पुलिस की उपस्थिति में उस विवादित और खतरनाक पेड़ को तुरंत कटवाकर हटवाया जाए, ताकि भविष्य में कोई और बड़ा हादसा न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *