Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » गांजे-स्कैनर सहित तस्कर गिरफ्तार

गांजे-स्कैनर सहित तस्कर गिरफ्तार

मऊ। जनपद के चिरैयाकोट थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए अभियान में एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने का दावा किया है। जिसके पास से अवैध गांजे व बिक्री के नकदी और ऑनलाइन भुगतान के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला डिजिटल स्कैनर बरामद हुआ है।

 

जनपद पुलिस प्रमुख कमलेश बहादुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना शीतला प्रसाद पाण्डेय के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया तो 4 जून 2026 की देर शाम चिरैयाकोट थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कमालचक नहर पुलिया के पास घेराबंदी की।

 

जिस दौरान पुलिस टीम ने वहां से एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा,जिसकी पहचान सुरेन्द्र राम (पुत्र मोहित राम), निवासी ग्राम रोशनपुर अजीजाबाद,थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई।

 

मिली खबर अनुसार अभियुक्त की तलाशी लेने पर उसके पास से लगभग 1 किलो 250 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। इसके अतिरिक्त एक पारदर्शी डिब्बे में रखा, स्कैनर और कोड भी मिला।बताते हैं कि जिसका उपयोग वह ग्राहकों से ऑनलाइन भुगतान लेने के लिए करता था। गांजा बिक्री से अर्जित ₹9,040 नकद भी बरामद किए गए।

 

मामले में चिरैयाकोट थाना पुलिस ने अभियुक्त सुरेन्द्र राम के खिलाफ मु0अ0स0 58/2026 धारा-8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया तत्पश्चात विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय सदर मऊ के समक्ष प्रस्तुत किया जहां से जेल भेज दिया गया।

 

इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्या, हेड कांस्टेबल तूफान अली और कांस्टेबल कृष्णानन्द द्विवेदी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *