Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » आजमगढ़: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने मनाया रक्षाबंधन, सामाजिक परिवर्तन और कुरीतियों को मिटाने का लिया संकल्प

आजमगढ़: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने मनाया रक्षाबंधन, सामाजिक परिवर्तन और कुरीतियों को मिटाने का लिया संकल्प

आजमगढ़। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के नेतृत्व में आज नगर पालिका रोड कलेक्ट्री कचहरी स्थित कार्यालय पर रक्षाबंधन का पावन पर्व बेहद हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस विशेष कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नुरसबा मनिहार ने की,जबकि मंच का कुशल संचालन जिला महासचिव सुनीता विश्वकर्मा द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पार्टी के प्रदेश संयोजक शिवमोहन शिल्पकार को बड़ी और छोटी बहनों ने कलाई पर राखी बांधी। बहनों ने उन्हें रक्षासूत्र बांधकर उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया और सामाजिक परिवर्तन के लक्ष्य में सफल होने की कामना की।

इस अवसर पर समाज में फैली कुरीतियों पर प्रकाश डालते हुए प्रदेश संयोजक शिल्पकार ने कहा आज के समय में हमें अपनी रिश्तेदारियों और नातेदारियों के पदों की गरिमा को समझना बेहद आवश्यक है। पद के अनुसार सही आलोकन कर समाज से कुप्रथाओं को समाप्त करने के लिए हम सभी को संकल्प लेना होगा।

उन्होंने आगे कहा कि आज पूरे देश में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है,जो माताओं और बहनों के मान-सम्मान,रक्षा और सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर और समर्पित रहती है।आज से शुरू हुआ यह अभियान आने वाली कई पीढ़ियों तक निरंतर चलता रहेगा।

शिल्पकार ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा आप सभी के आशीर्वाद और समर्पण की भावना से मुझे पूर्ण विश्वास हो गया है कि हम परिवर्तन के लक्ष्य को जरूर पूरा करेंगे। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस और कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद प्रिंस राज पासवान के कुशल नेतृत्व में हम सामाजिक परिवर्तन लाएंगे।

जातिगत व्यवस्था से ऊपर उठकर समाज में हर वर्ग को बराबरी का हक दिलाना और स्वर्गीय रामविलास पासवान के सपनों को साकार करना ही हमारी पार्टी का मुख्य लक्ष्य है।

कार्यक्रम में श्रीमती फूला देवी यादव,पूनम श्रीवास्तव,विद्या देवी गुप्ता,श्यामदुलारी,बंदना गुप्ता,रामरती देवी,उषा चौहान,सिमरन पासवान,कौशल्या देवी, संजू देवी,राम लगन विश्वकर्मा,बालचंद जैसवारा,प्रमोद गौतम,सतीश भारती और बाल गोविंद कुमार समेत सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *