मऊ।जनपद के शिक्षा क्षेत्र रानीपुर अंतर्गत न्याय पंचायत स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं शैक्षिक समारोह का आयोजन पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय करमी के मैदान में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख रानीपुर अरुण कुमार सिंह एवं विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकार सुनील कुमार सिंह रहे। खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन अर्चन से करते हुए मुख्य अतिथि ने फीता काटकर मैदान में खोखो खेल से बच्चों का परिचय कर किया।
इसके बाद खोखो, पीटी, कबड्डी, योगा, जिम्नास्टिक, वॉलीबॉल, लोकगीत, समूह गीत, एकांकी दौड़ और लंबी कूद आयोजित की गई।
प्रतियोगिता के परिणामों में पीटी बालक वर्ग में पीएम श्री करमी प्रथम और अमरसेपुर द्वितीय रहा। पीटी बालिका वर्ग में पीएम श्री सुल्तानीपुर प्रथम और करमी द्वितीय रहा। खोखो में पीएम श्री करमी प्रथम और सुल्तानीपुर द्वितीय स्थान पर रहा। कबड्डी प्राथमिक वर्ग में करमी प्रथम और चकिया द्वितीय रहा, जबकि बालक वर्ग में सुल्तानीपुर प्रथम और करमी द्वितीय रहा।
इसी कड़ी में लोकगीत और समूह गान दोनों में करमी ने प्रथम तथा अमरसेपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।जबकि वॉलीबॉल में करमी प्रथम और अमरसेपुर द्वितीय रहा। दौड़ बालिका वर्ग में 400 मीटर में निधि करमी प्रथम और आर्या द्वितीय रहीं। इसके सहित चकिया,अब्बूपुर, सुल्तानीपुर, हुसेनाबाद, अमरसेपुर, भीखमपुर और करमी के भिन्न-भिन्न बालक-बालिकाओं ने 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर और 600 मीटर दौड़ के अपने-अपने संवर्ग में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बच्चों को आशीर्वाद देने के लिए सेना से सेवानिवृत्त सैनिक मौके पर उपस्थित रहे और उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी रानीपुर सुनील कुमार सिंह, पूर्व जिला व्यायाम शिक्षक शिवशंकर सिंह, मो. अयूब खां, बसंत वैष्णव, विजयनारायण, जेपी यादव, राहुल सिंह, अयोध्या, अभिषेक, प्रदीप, अंजू, सुशीला, नाजिया, कंचन सहित पूरे न्याय पंचायत के सभी 11 स्कूलों के बच्चे, टीम प्रभारी अध्यापक और ग्राम सभा के सैकड़ों अभिभावक उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का पूरा संचालन जिलाध्यक्ष शिक्षा मित्र संघ बलिराम चंद्र सिंह ने किया।






