Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » जौनपुर:तिरंगा साइकिल यात्रा को कुलपति वन्दना सिंह ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना,जिलाधिकारी ने दिया शुभकामना

जौनपुर:तिरंगा साइकिल यात्रा को कुलपति वन्दना सिंह ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना,जिलाधिकारी ने दिया शुभकामना

जौनपुर। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के निर्देश पर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर द्वारा निकाली गई तीन दिवसीय तिरंगा साइकिल यात्रा को कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
सोमवार सुबह को विश्व विद्यालय परिसर से रवाना हुई तिरंगा साइकिल यात्रा में कुलसचिव महेंद्र कुमार और परीक्षा नियंत्रक विनोद कुमार सिंह ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया।
यात्रा नोडल अधिकारी प्रोफेसर राकेश कुमार यादव एवं सहायक नोडल अधिकारी डॉ अनुराग मिश्र के संयोजकत्व में शुरू हुई।साइकिल यात्रा वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए गांव देवकली,कुकुड़ीपुर- मंगतपुर,जफरपुर,एवं मीरपुर पहुंची जहाँ दहेज मुक्त भारत एवं नशा मुक्त भारत की शपथ कराई गई।
तत्पश्चात चौकिया धाम शीतला माता मंदिर में सभी साइकिल यात्रियों ने पूजन-अर्चन करके शिया कॉलेज पहुंचे,जहां कॉलेज के प्राचार्य अध्यापकों एवं छात्रों ने स्वागत यत्रा में सामिल लोगों का जोरदार स्वागत किया गया।
उक्त साइकिल यात्रा अटाला मस्जिद एवं शाही किला पहुंची जहां छात्रों ने दोनों ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण को देखा।तथा तिलकधारी महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर राम आसरे सिंह,वीर बहादुर सिंह शिक्षक संघ के अध्यक्ष डाक्टर राहुल सिंह,पूर्व अध्यक्ष डाक्टर विजय कुमार सिंह फुपुक्टा के प्रदेश उपाध्यक्ष डाक्टर हिमांशु सिंह ,शिक्षा संकाय के संकाय अध्यक्ष डॉ.अजय कुमार दुबे,डाक्टर अजय बिंद,डाक्टर प्रभाकर सिंह आदि ने यात्रियों का स्वागत कर उनका मनोबल बढ़ाया।
छात्रों को प्राचार्य प्रोफेसर राम आसरे सिंह ने दहेज मुक्त भारत एवं नशा मुक्त भारत की शपथ दिलाई।इसके पश्चात साइकिल यात्रा कलेक्ट्रेट परिसर पहुंची तो जिलाधिकारी दिनेश चंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डाक्टर कौस्तुभ ने शुभकामनाएं दीं।
यात्रा क्रांति स्तंभ पहुंची जहां क्रांति स्मारक पर साइकिल यात्रियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किये।साइकिल यात्रा दीवानी तिराहा स्थित संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करके शहीद स्तंभ हौज पर पहुंची ।
उक्त साइकिल यात्रा शहीद जिलाजीत यादव के गांव इजरी, सिरकोनी पहुंचकर उनके परिजनों से भेंट कर विश्वविद्यालय का मानपत्र सौंपा।तदुपरान्त साइकिल यात्रा अपने रात्रि विश्राम स्थल जंगी महाविद्यालय असबरनपुर, जलालपुर पहुंची,जहां प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ ने यात्रीगण का स्वागत किया एवं छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *