
जौनपुर। जनपद के एक मात्र विश्व विद्यालय की कुलपति डाक्टर वन्दना सिंह के मार्गदर्शन में शुरू हुई तिरंगा साइकिल यात्रा के प्रतिभागियों ने दूसरे दिन जनपद के अनेक सांस्कृतिक और पुरातन धरोहरों का अवलोकन किया।
विदित हो कि गत 24 मार्च से प्रारंभ हुई तीन दिवसीय तिरंगा साइकिल यात्रा को मंगलवार दूसरे दिन वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के शिक्षक संघ के अध्यक्ष डाक्टर राहुल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर जिले के जंगी महाविद्यालय असबरनपुर जलालपुर से रवाना किया। पूर्व इसके प्रातःकाल में साइकिल यात्रा दल में सम्मिलित छात्रों को योगाचार्य स्वदेश कुमार तहसील प्रभारी युवा भारत ने योग विधा से रुबरू कराया,तत्पश्चात महाविद्यालय में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को दहेज मुक्त भारत और नशा मुक्त भारत की शपथ वरिष्ठ शिक्षक प्रोफेसर एसके वर्मा के द्वारा दिलाई गई।
कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राजभवन में आयोजित राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने वाले विधि छात्र अभिनव कीर्ति पांडेय का विकसित भारत के विषय पर भाषण कराया गया।
कार्यक्रम का संचालन तिरंगा साइकिल यात्रा के नोडल अधिकारी डाक्टर अनुराग मिश्र ने किया ।
बाद इसके यात्रा अपने अगले पड़ाव त्रिलोचन महादेव पहुंची,जहां छात्रों ने मंदिर में दर्शन कर विकसित भारत का सपना पूर्ण होने के लिए प्रार्थना करके हरि महाविद्यालय लहंगपुर पहुंचे जहां छात्रों को नोडल अधिकारी प्रोफेसर राकेश कुमार यादव ने विकसित भारत की संकल्पना विषय पर छात्र अभिनव कीर्ति पांडेय का भाषण कराया।पश्चात इसके यात्रा पराऊगंज, मखदूमपुर,भोलागंज बाजार, थानागद्दी,केराकत स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस,अशोक स्तंभ और सरायवीर चौराहे पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए भौरा गांव पहुंची, जहां शहीद संजय कुमार सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके परिजनों से मिलकर विश्वविद्यालय परिवार की तरफ से मान-पत्रअंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट किया।
इस दौरान शहीद के पिता श्याम नारायण सिंह की आँखें नम हो गई। इस दौरान जंगी महाविद्यालय के प्राचार्य डाक्टर मीता राम पाल,प्रेम प्रकाश यादव,डाक्टर सूबेदार वर्मा कार्यक्रम अधिकारी रासेयो, छेदीलाल सरोज,डाक्टर पंकज कुमार गौतम,डीके यादव,डाक्टर सुरेंद्र प्रसाद यादव, हरिदास पीजी कॉलेज लहंगपुर के प्रचार डाक्टर राकेश कुमार मौर्य,डाक्टर राज बहादुर यादव ,डाक्टर कमल कुमार पटेल,डाक्टर सभाजीत यादव,डाक्टर राजनाथ यादव,संतोष यादव,महेंद्र यादव,रमेश यादव प्रबंधक-कान्हा शुभ संस्थान,उप निरीक्षक का अभिमन्यु राय एवं विश्वनाथ सिंह,आरक्षी नरेश कुमार, उप निरीक्षक वकील,सरफराज, ऋतिक,चिकित्सा अधिकारी डाक्टर हेमंत,डाक्टर संदीप पाण्डेय,सत्यलाल यादव फार्मासिस्ट,राजपाल यादव वार्ड, पिंकी पटेल ,ममता पाल,लकी राय, नीतू यादव,कोमल यादव ,अंजली यादव,संध्या सरोज,पूनम यादव, विशाखा,सबिता यादव आदि लोग मौजूद रह विशेष योगदान दिया।


