मऊ।जनपद के चिरैयाकोट थाना परिक्षेत्र स्थित लरेवां गांव में विभाग द्वारा नई कंपोजिट शराब की दुकान के आवंटन को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।जिसके विरोध में आगे आकर प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही हैं।
मामला इस कदर तुल पकड़ लिया है कि अब ग्रामीण और आबकारी विभाग आमने सामने आ गया है।इस संबंध में रविवार को आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर बजरंगी,अब्दुल कैश,मुहम्मद अदनान खान मय टीम व थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के विरोध को दरकिनार करते हुए स्पष्ट किया कि दुकान शासन के नियमों के अनुसार आवंटित की गई है,लेहाजा इसे रद्द नहीं किया जा सकता।
उन्होंने कहा कि दुकान हर हाल में खुलेगी,अन्यथा प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि दुकान की चहारदीवारी कराई जाएगी।
उन्होंने कहा कि मौके पर पुलिस सुरक्षा रहेगी और अराजक तत्वों को शराब नहीं परोसी जाएगी। हालांकि ग्रामीण इन आश्वासनों से संतुष्ट नहीं दिखे।
ग्रामीणों ने प्रशासन की चेतावनी के आगे झुकने से साफ इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि गांव में शराब की दुकान खुलने से सामाजिक माहौल खराब होगा, युवाओं और बच्चों के भविष्य पर बुरा असर पड़ेगा और महिलाओं
की सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी।
ग्रामीणों ने दृढ़ता से कहा कि प्रशासन जो भी कार्रवाई करना चाहे करे,हम सभी विरोध करेंगे और अपने गांव में किसी भी कीमत पर शराब की दुकान नहीं खुलने देंगे।
मामले में बढ़ते तनाव को देखते
हुए आबकारी विभाग ने ग्रामीणों
को आगामी सोमवार को अपर जिलाधिकारी मऊ के समक्ष अपनी बात रखने को कहा।अधिकारियों के
अनुसार उच्चाधिकारियों के आदेश और सोमवार की बैठक के बाद ही कोई अंतिम निर्णय लिया जाएगा तबतक दुकान खोलने की प्रक्रिया रुके रहेगी।
तनाव को देखते हुए मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। आबकारी विभाग के अधिकारियों के साथ चिरैयाकोट थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य,सरसेना चौकी प्रभारी केशव यादव और एंटी रोमियो प्रभारी अंजलि पाण्डेय पुलिस बल के साथ मुस्तैद देखे गए। दौरान गांव की तरफ से किस्मती देवी,सचिन चौहान,राजेंद्र चौहान,सतपाल चौहान,दीपक चौहान,धर्मराज चौहान सहित सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे।



