Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » भाजपा नेताओं के खिलाफ फेसबुक पर भड़काऊ और आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

भाजपा नेताओं के खिलाफ फेसबुक पर भड़काऊ और आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज


मऊ। जनपद के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र में भाजपा नेताओं के खिलाफ फेसबुक पर भड़काऊ और आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार फेसबुक प्रोफाइल फैजान आजमी नाम पर भारतीय जनता पार्टी के नेतागण के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी और भाजपा कार्यालयों को जलाने जैसी पोस्ट गुरुवार को देखी गई, जो काफी वायरल हुई।

जिसे देख स्थानीय भाजपा नेता आक्रोशित हो गए और उक्त यूजर के विरुद्ध लिखित तहरीर देकर पुलिस से मुकदमा पंजीकृत किए जाने का आग्रह किया ।जिसे गंभीरतात से लेते हुए पुलिस ने फौरन मुकदमा पंजीकृत करके दोषी की तलाश शुरू कर दी है ।
पुलिस से मिली खबर अनुसार उक्त प्रकरण में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएस) की धारा 173 मुकदमा अपराध संख्या 77 के अनुसार दर्ज हुआ है।
ज्ञात हुआ कि मामले में स्थानीय भाजपा नेता यशवंत पांडेय,जो जनपद मऊ के रानीपुर मंडल में भारतीय जनता पार्टी के मंडल मंत्री हैं,पुलिस को तहरीर देकर आरोपी फैजान आजमी, निवासी अज्ञात,थाना चिरैयाकोट मऊ, उत्तर प्रदेश के विरुद्ध शिकायत दी कि आरोपी ने फेसबुक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक अत्यंत आपत्तिजनक और भड़काऊ पोस्ट साझा की। इस पोस्ट से जनमानस में भारी आक्रोश फैल गया और इससे सांप्रदायिक व राजनीतिक शांति भंग होने का खतरा पैदा हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *