Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारियों ने निकाली विशाल तिरंगा पदयात्रा, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारियों ने निकाली विशाल तिरंगा पदयात्रा, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

मऊ।जनपद में पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग को लेकर सरकारी कर्मचारियों का आक्रोश सड़कों पर उतर आया। पंचायती राज सफाई कर्मचारी संघ और चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के संयुक्त तत्वाधान में परदहां ब्लाक से लेकर कलेक्ट्रेट तक एक विशाल तिरंगा पदयात्रा निकाली गई।

इस दौराना हाथ में तिरंगा थामे सैकड़ों कर्मचारियों ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए पुरानी पेंशन को उनका अधिकार बताया। कलेक्ट्रेट पहुंचकर कर्मचारी नेताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
मंगलवार को सम्पन्न आंदोलन को धार देने के लिए दोनों संगठनों के जिला स्तरीय शीर्ष पदाधिकारी अग्रिम पंक्ति में नजर आए। पदयात्रा में मुख्य रूप से निम्नलिखित पदाधिकारी और कर्मचारी नेता उपस्थित रहे अजीत कुमार भारती जिला अध्यक्ष पंचायती राज सफाई कर्मचारी संघ,अवधेश सिंह जिला अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ,शिखांत वर्मा जिला मंत्री, चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ विजय कुमार गुप्ता मंत्री,सफाई कर्मचारी संघ,ऐशामुदिन अहमद कोषाध्यक्ष,सफाई कर्मचारी संघ मनोज यादव पूर्व जिला अध्यक्ष, सफाई कर्मचारी संघ मनोज कुमार सिंह संरक्षक, जिला चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ, जयराम भारती ब्लॉक अध्यक्ष, घोसी हरेंद्र यादव कर्मचारी नेता रामविलास यादव कर्मचारी नेता शामिल हुए।
ज्ञापन सौंपने के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए कर्मचारी नेताओं ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों के बुढ़ापे का एकमात्र सहारा है। सरकार को इसे तत्काल बहाल करना चाहिए।

नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो यह आंदोलन और उग्र रूप धारण करेगा। इस दौरान मऊ जनपद के विभिन्न सरकारी विभागों से जुड़े चतुर्थ श्रेणी और सफाई कर्मचारी संगठन के सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *