Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » जहानागंज बीआरसी पर बुनियादी गणितीय अवधारणा और शिक्षक संदर्शिका पर चर्चा के साथ एफएलएन प्रशिक्षण का तीसरा दिन संपन्न

जहानागंज बीआरसी पर बुनियादी गणितीय अवधारणा और शिक्षक संदर्शिका पर चर्चा के साथ एफएलएन प्रशिक्षण का तीसरा दिन संपन्न

आज़मगढ़।जनपद के जहानागंज में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत ब्लॉक संसाधन केंद्र पर चल रहे पांच दिवसीय ब्लाक स्तरीय एफएलएन बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता शिक्षक प्रशिक्षण के तीसरे दिन का सत्र सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
मंगलवार को प्रशिक्षण में शिक्षकों को प्राथमिक स्तर पर शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए प्रेरित किया गया।तथाबच्चों को खेल-खेल में गणित सिखाने और संख्याओं की समझ विकसित करने की तकनीकों पर चर्चा हुई।
शिक्षण कार्य को योजनाबद्ध और प्रभावी बनाने के लिए शिक्षक संदर्शिकाओं के सही इस्तेमाल के तरीके बताए गए।
उपस्थित शिक्षकों ने शिक्षण अधिगम सामग्री के निर्माण और उसके उपयोग का अभ्यास किया।
इस मौके पर मुख्य रूप से अकादमिक रिसोर्स पर्सन एआरपी जयसिंह, अंकित कुमार, श्याम शरन सिंह और मनीष चौबे उपस्थित रहे। सभी मार्गदर्शकों ने शिक्षकों की शंकाओं का समाधान किया और निपुण लक्ष्य को समय से हासिल करने की अपील की।
इस अवसर पर शिक्षक अभिषेक मिश्रा सहित अनेक शिक्षक और शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *