
गाजीपुर।जनपद के नायकडीह बाजार की मुख्य सड़क इस समय राहगीरों और स्थानीय निवासियों के लिए मुसीबत का सबब बन चुकी है। सड़क की बदहाली का आलम यह है कि पूरी सड़क बड़े-बड़े गड्ढों और कीचड़ में तब्दील हो चुकी है।
विदित हो कि बारिश के बाद स्थिति और भी बदतर हो गई है, जिससे बाजारवासियों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है।हादसों को दावत दे रहे हैं जलभराव वाले गड्ढे सड़क पर बने गहरे गड्ढों में बारिश का पानी और कीचड़ जमा होने के कारण राहगीरों को सड़क के समतल होने का अंदाजा नहीं मिल पाता।
इसके चलते आए दिन दोपहिया वाहन चालक फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले छात्रों, किसानों और रोजाना मजदूरी के लिए बाजार आने वाले लोगों को उठानी पड़ रही है।दुकानदारों का कहना है कि सड़क पर जलभराव और गंदगी के कारण ग्राहकों ने बाजार आना कम कर दिया है, जिसका सीधा असर उनके व्यापार पर पड़ रहा है।
जलनिकासी की कोई समुचित व्यवस्था न होने से हफ्तों तक कीचड़ जमा रहता है।जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से तत्काल मरम्मत की मांगबाजारवासियों का आरोप है कि लंबे समय से सड़क खराब है, लेकिन संबंधित विभाग और स्थानीय जनप्रतिनिधि इस ओर आंखें मूंदे बैठे हैं।
स्थानीय जनता ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क के गड्ढों को तत्काल भरा जाए और जलनिकासी की स्थाई व्यवस्था की जाए ताकि लोगों को इस नारकीय स्थिति से निजात मिल सके।


