Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » चिरैयाकोट में अकीदत और उत्साह के साथ निकाला गया ईद मिलादुन्नबी का जुलूस,उलेमा ने दी दीनी व दुनियावी तालीम हासिल करने की नसीहत

चिरैयाकोट में अकीदत और उत्साह के साथ निकाला गया ईद मिलादुन्नबी का जुलूस,उलेमा ने दी दीनी व दुनियावी तालीम हासिल करने की नसीहत

मऊ। जनपद के चिरैयाकोट नगर के तकिया बाज़ार से यौम-ए-पैदाइश के मौके पर एक भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में सैकड़ों की संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे, जो ‘सरकार की आमद मरहबा’ और ‘हुजूर की आमद’ के गगनभेदी नारे लगा रहे थे।

उक्त जुलूस तकिया बाजार से शुरू होकर नगर के मुख्य चौक पहुंचकर गाजीपुर रोड के रास्ते मानपुर गया और फिर वापसी में मुख्य चौक होते हुए मुहम्मदाबाद रोड की तरफ बढ़ा। इसके बाद तीनमुहानी के रास्ते बड़हलगंज पुलिया होते हुए जुलूस पुनः तकिया बाजार पहुंचा। जुलूस के पूरे मार्ग में जगह-जगह पर अंजुमनों और स्थानीय लोगों द्वारा नाश्ते व पानी की शानदार व्यवस्था की गई थी।
ज्ञात हो कि जुलूस का समापन तकिया बाजार स्थित मदरसा कादरिया के मैदान में हुआ जहां उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता अल्लामा अब्दुल मुबीन नोमानी ने कहा, “आज का दिन बेहद मुबारक दिन है। आज के ही दिन पैगंबर मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहे वसल्लम दुनिया में तशरीफ लाए।
उन्होंने जोर देते हुए कहा कि आमद के जश्न के साथ-साथ हमें जुलूस के आदाब का भी पूरा ध्यान रखना चाहिए। जुलूस में कोई भी ऐसा काम न हो जो दीन के खिलाफ हो। उन्होंने कहा कि मुहम्मद साहब की सुन्नत (रास्ते) पर चलकर ही हम दुनिया और आखिरत में कामयाबी पा सकते हैं।
इस दौरान अल्लामा नोमानी ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हर इंसान को इल्म हासिल करना चाहिए, चाहे वह दीनी हो या दुनियावी। दीनी इल्म हासिल करना हर मुसलमान का फर्ज है। मंच से मौलाना ने जुलूस को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य सहित सभी प्रशासनिक अधिकारियों का आभार जताया।
हालाँकि जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।शांति व्यवस्था में इंस्पेक्टर योगेश यादव, उप निरीक्षक मनोज कुमार सिंह, उप निरीक्षक रुद्र प्रताप दुबे, उप निरीक्षक गिरधर सिंह, उप निरीक्षक संदीप चंदन और उप निरीक्षक मोहम्मद कफील भारी पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे।
इस मौके पर मुख्य रूप से मौलाना अफरोज अंसारी, इश्तियाक कुरैशी, मुंशी कुरैशी, फिरोज अंसारी, इरशाद अंसारी,मुस्तकीम,नौशाद कुरैशी,शादाब अंसारी,फिरोज अहमद सहित भारी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग और अकीदतमंद मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *