Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » समाजसेवी नीरज यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा,आजमगढ़-गाजीपुर लिंक मार्ग की बदहाली पर जोरदार प्रदर्शन

समाजसेवी नीरज यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा,आजमगढ़-गाजीपुर लिंक मार्ग की बदहाली पर जोरदार प्रदर्शन

आजमगढ़।जनपद के जहानागंज ब्लाक अंतर्गत आजमगढ़ – गाजीपुर मुख्य मार्ग पर लंगड़ा बाबा से देउरा-सेनूरी-बोहना को जोड़ने वाली लिंक सड़क की बदहाली को लेकर स्थानीय लोगों का धैर्य अब जवाब दे गया है।
सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों और जलजमाव के कारण हर दिन हो रही दुर्घटनाओं से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को समाजसेवी नीरज यादव के नेतृत्व में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

इस प्रदर्शन में सैकड़ो की संख्या में लोग शामिल हुए। और इस समस्या के तरफ शासन प्रशासन सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा ध्यान न दिए जाने को लेकर काफी गुस्से का इजहार किया, मौके पर मौजूद डाक्टर हरिकेश, कैलाश यादव,अंगद यादव, विरेन्द्र कुमार, गोलू यादव, पंकज यादव, ने शासन-प्रशासन के खिलाफ गहरी नाराजगी जताई। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल जाने वाले मासूम बच्चे रोजाना इन गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं और कई ऑटो रिक्शा यहाँ फंसकर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।
प्रदर्शन में शामिल दीपक,आशिष, अरविंद, सत्यम, मुन्ना और शेरू सहित तमाम लोग स्थानीय जनप्रतिनिधियों की बेरुखी पर आक्रोश व्यक्त किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बार-बार सूचना देने के बाद भी कोई नेता या अधिकारी मौके पर स्थिति देखने तक नहीं आया।

समाजसेवी नीरज यादव और उपस्थित ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल प्रभाव से खराब सड़क पर कार्य आरम्भ कराने और सभी गड्ढों को बंद कर रास्ता सही कराने की पुरजोर मांग की है। ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही रास्ता दुरुस्त नहीं किया गया, तो वे अपने हक के लिए आंदोलन को और उग्र करने के लिए बाध्य होंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *