आजमगढ़। जनपद के जहानागंज ब्लाक परिक्षेत्र अन्तर्गत सुहावल स्थित राष्ट्रीय कार्यालय पर महात्मा गांधी की जयंती के शुभ अवसर पर आदिवासी विकास पार्टी द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को बड़ी धूमधाम से मनाया गया, जिसमें स्थानीय प्रशासन और जनता पूरा सहयोग रहा।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र की प्रत्याशी एवं प्रभारी कुमारी मनीषा गौतम और डॉक्टर चंद्रा शामिल हुईं। इनके साथ ही सक्सेना और गोरखपुर -आजमगढ़-फैजाबाद शिक्षा निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी भोलानाथ यादव भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान पार्टी का विस्तार करते हुए कई नई नियुक्तियां की गईं। आदिवासी विकास पार्टी में शामिल होने पर जितेंद्र कोडर को प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही सुनील यादव को आजमगढ़ का जिला अध्यक्ष और ऊंचा गांव के चेलाराम को जिला संगठन अध्यक्ष नियुक्त किया गया। महिला विंग की जिला अध्यक्ष सरोज भी इस अवसर पर मौजूद रहीं।
इस दौरान क्षेत्र की कई गणमान्य विभूतियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें सेवानिवृत्त नायाब दारोगा ओम प्रकाश सिंह, क्षत्रिय समाज संगठन के अध्यक्ष जय प्रकाश सिंह और मुसाफिर कवि शामिल हैं। सभी ने मिलकर महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके सिद्धांतों को याद किया।
कार्यक्रम के अंत में आदिवासी विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शिव वचन ने आए हुए सभी अतिथियों,पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता का आभार जताते हुए उनका अभिनंदन वंदन किया।







