Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » प्रतिबंधित पक्षियों का शिकारी चढ़ा पुलिस के हत्थे

प्रतिबंधित पक्षियों का शिकारी चढ़ा पुलिस के हत्थे

आजमगढ़। जनपद के जीयनपुर थाना पुलिस ने प्रतिबंधित पक्षियों का शिकार करने वाले को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी अनुसार पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) व क्षेत्राधिकारी सगड़ी के निर्देशन में थानाध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 विश्वजीत पाण्डेय मयहमराह क्षेत्र कस्वा अजमतगढ़ में मौजूद थे कि सूचना मिली कुछ व्यक्ति ताल सलोना में ताल के किनारे जाल लगाकर प्रतिबंधित चिड़ियां मार रहे हैं।जिसपर तत्काल जरिये दूरभाष वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों को सूचित किया गया।
तत्पश्चात उपनिरीक्षक जब अजमतगढ़ के सलोना ताल पहुंचे तो ताल के किनारे लगभग 15 की संख्या में लोग नाव से किनारे आते हुए दिखाई दिए।
बताते हैं कि पुलिस को देख वह सभी लोग इधर उधर भागने लगे किन्तु तत्परता दिखाते हुये पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सभी को पकड़ने का प्रयास किया परन्तु वह भागने में सफल रहे।
जबकि एक व्यक्ति नांव पर बैठा था उसे पकड़ लिया गया,जिसने अपना नाम ओमप्रकाश पुत्र स्व0 कृपाल उम्र करीब 52 वर्ष ग्राम इसरहा थाना जीयनपुर-आजमगढ़ बताया।उसके बगल मे मौजूद झोले की तलाशी लिया गया तो उसमें 05 अदद जीवित प्रतिबंधित पक्षी मौजूद थे,तत्पश्चात पकड़े गये व्यक्ति से कड़ाई करके पूछताछ हुई तो उसने बताया कि हम लोग टिकवा व टिटिहरी चिड़िया,पक्षियों को पकड़ते हैं साथी मुनीब,कतवारू,बंजर व दुर्गा साहनी जो अजमतगढ़ के ही रहने वाले हैं जो लोग हमसे चिड़ियों
को खरीदकर बाहर बेचते हैं।
पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति सेसाथ प्रतिबंधित पक्षियों को पकड़ने व रखने का अधिकार पत्र मांगा गया तो नहीं दिखाया,इसलिए अभियुक्त का यह कार्य 9/51वन जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत अपराध है,जिसके कारण गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार बरामद 5 जीवित वन्य जीव टिकवा व टिटिहरी चिड़िया के साथ एक साउण्ड के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 512/2024 धारा 9/51 वन्य जीव संरक्षण अधि01972थाना जीयनपुर आजमगढ़ बनाम ओमप्रकाश पुत्र स्व0 कृपाल निवासी इसरहा थाना जीयनपुर मुनीब पुत्र अज्ञात,कतवारू पुत्र अज्ञात,बंजर पुत्र अज्ञात,दुर्गा पुत्र अज्ञात व 15 अन्य लोग नाम पता अज्ञात पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा गिरफ्तार अभियुक्त का चालान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *