Home » Uncategorized » पूर्व प्रधानमंत्री का निधन देश के लिये अपूरणीय छति-परवेज

पूर्व प्रधानमंत्री का निधन देश के लिये अपूरणीय छति-परवेज

मऊ। जनपद के चिरैयाकोट बाजार में देश के पूर्व प्रधान मंत्री  डाक्टर मनमोहन सिंह के निधन पर शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजली अर्पित की गई।
शुक्रवार देर शाम को नगर स्थित एक विद्यालय परिसर में आयोजित शोक सभा में उपस्थित लोगों ने पूर्व प्रधान मंत्री के निधन को देश के लिए बड़ी छति बताया।
इस दौरान परवेज अहमद खान प्रबंधक एस पी एस स्कूल ने उनको महान विभूति बताते हुए कहा कि स्वर्गीय मनमोहन सिंह जी अपने व्यक्तित्व के बलबूते भारत ही नहीं बल्कि विश्व में एक स्थान बनाया। वे एक महान अर्थशास्त्री के रूप में विश्व में विख्यात हुए तथा उनके द्वारा किए गए कार्यों में उनका जीवन प्रणाम प्रारंभिक शिक्षा के पश्चात प्रारंभ हुआ, जो एक प्रोफेसर के रूप में अपना जीवन शुरू की है,पर विस्तार से प्रकाश डाला।
तत्पश्चात अविनाश लाल श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में पूर्व प्रधान मंत्री का जीवन परिचय कराते हुए कहा कि उन्होंनें अपने समाजिक दायित्व को भी ईमानदारी पूर्वक निभाई थी,जिसमें चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में अध्यापन का कार्य किया। उसके पश्चात कई विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के रूप में भी कार्य करते हुए आगे बढ़ते रहे। आरबीआई के गवर्नर के रूप में उन्होंने एक महती भूमिका निभाई तथा भारतीय अर्थव्यवस्था को विश्व पटल पर पहुंचाई, मुद्रा कोष और विश्व बैंक में भी इन्होंने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिससे कि एशिया के तमाम देशों की बिगड़ी हुई आर्थिक स्थिति को सुधारने में मदद मिली।
तत्पश्चात आप योजना आयोग के उपाध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया, भारत में राजीव गांधी के समय में जब प्रणब मुखर्जी वित्त मंत्री हुआ करते थे उस समय आर्थिक सलाहकार के रूप में भी आपने अपनी महत्वपूर्ण का निभाई थी। तत्पश्चात 1991 में वित्त मंत्री का कार्यभार संभाला और देश की जर्जर आर्थिक स्थिति को अपनी उदारीकरण की नीतियों से देश को पुनःआर्थिक क्षेत्र में पटरी पर लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उसी कारण आज हम सभी आर्थिक दृष्टिकोण से काफी उन्नत कर रहा है।इसके पश्चात इन्हें 2004 से 14 तक देश का प्रधानमंत्री के रूप में देश का नेतृत्व करने का भी शुभ अवसर प्राप्त हुआ जिसमें भी इन्होंने अपनी सौम्यता अपने व्यक्तित्व और कृतित्व के बल पर बिना कुछ कहे बहुत कुछ इस देश के उत्थान के लिए कार्य किया।
श्री श्रीवास्तव ने कहा कि उनके द्वारा किए गए कार्य भारत या कोई भी व्यक्ति जो है उसे विश्वास नहीं कर सकता इनका आर्थिक जगत में एक महत्वपूर्ण योगदान है आज ऐसे अवसर पर एक दुखद दिन पर आपका निधन हुआ हम सभी मर्माहत हैं और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं ।इस शोकसभा में संजय सिंह, संजय यादव पत्रकार, लल्लन प्रसाद मोदनवाल, सोनू कुरैशी, दयाराम और निजामुद्दीन,विजय उपाध्याय पत्रकार,बालमुकुन्द मौर्य,जियाउद्दीन खां सहित सैकड़ो लोग भी पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित करके उनको भावपूर्ण श्रद्धांजली दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *