
मऊ। जनपद के रानीपुर शिक्षा क्षेत्र स्थित पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय करमी के बच्चों का विज्ञान से सम्बंधित एक्सपोजर विजिट जनपद के बीज अनुसंधान केन्द्र कुसमौर का कराया गया।
उक्त भ्रमण कार्यक्रम में बच्चे बड़े उत्साह के साथ प्रतिभाग किए ,जिनको हरी झंडी दिखाकर शिवशंकर सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष प्रा शि संघ ने रवाना किया।
बीज अनुसंधान केन्द्र के आई सी ए आर परिसर में सेंसटाइजेशन प्रोग्राम ऑन इंटेलेक्चुअल प्रोपर्टी राइट में सुश्री निशा वरिष्ठ टेक्निशियन कृषि ने बड़े ही सरल ढंग से बच्चों को कृषि के संबंध में मिट्टी परीक्षण विधि,कीट पतंग रोक थाम,कीट नासक का कम प्रयोग, रासायनिक खादों के कम प्रयोग, जैविक खेती,नकदी खेती फसलों के प्रकार स्वच्छता आदि पर विशेष तौर पर बताया गया।इस दौरान मनीष राय ,अमित राय,मधु सूक्ष्म जीव सीनियर टेक्निशियन द्वारा सूक्ष्म जीव संरक्षण के बारे में समझाते हुए पूरे लैब का भ्रमण कराया गया।तत्पश्चात प्रयोग शाला में प्रयोग कराते हुए सूक्ष्म जीवों पर विशेष रुप से प्रकाश डाला गया।तथा बच्चों ने अपने नोट बुक पर सूक्ष्म चीजों का नोट बनाया।बच्चे वापसी में मां बनदेवी धाम का दर्शन करके घर वापस लौट आए।
इस मौके पर बलिराम चन्द्र सिंह जिलाध्यक्ष,सतेन्द्र कुमार सिंह प्रधानाध्यापक ,अभिषेक सिंह, धर्मराज चौहान ए आर पी सहित अनेक बच्चे उपस्थित रहे


