October 18, 2026 11:21 pm

Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » मऊ: डिस्पोजल सामान की आड़ में छिपा रखा था ‘मौत का सामान’, एसडीएम और सीओ के नेतृत्व में 25 कार्टून अवैध पटाखे जब्त

मऊ: डिस्पोजल सामान की आड़ में छिपा रखा था ‘मौत का सामान’, एसडीएम और सीओ के नेतृत्व में 25 कार्टून अवैध पटाखे जब्त

मऊ। जनपद के चिरैयाकोट बाजार में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले स्थानीय थाना पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।जिसमें बड़ी मात्रा में विस्फोटक पटाखे बरामद हुए हैं।

मिली खबर अनुसार मुखबिर की सटीक सूचना पर नगर पंचायत के वार्ड 13 जमीन दुर्गा में तीन अलग-अलग स्थानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर 25 कार्टूनों सहित भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद किए गए हैं। जब्त किए गए इन पटाखों की बाजार में अनुमानित कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपये आंकी गई है।

ज्ञात हो कि आगामी त्योहारों के मद्देनजर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक चौकसी को कड़ा करते हुए यह पूरी कार्रवाई की गई। छापेमारी का नेतृत्व उपजिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री और क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
इस दौरान भारी पुलिस बल के साथ अचानक हुई इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध पटाखा कारोबारियों और स्टाकिस्टों में हड़कंप मच गया।

जानकारी अनुसार प्रशासनिक टीम की छानबीन में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि आरोपी गोविंद मद्धेशिया पुत्र स्वर्गीय प्रेमचंद मद्धेशिया,निवासी जमीन दुर्गा की ‘मुस्कान टेंडर्स’ के नाम से डिस्पोजल सामग्री की दुकान है।

आरोपी इसी वैध कारोबार की आड़ में अपने तीन अलग -अलग ठिकानों पर अवैध रूप से भारी मात्रा में पटाखे डंप कर रहा था।जो बिना किसी वैध लाइसेंस के इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री का घनी आबादी वाले क्षेत्र में भंडारण करना स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा साबित हो सकता था, जिसे प्रशासन ने समय रहते टाल दिया।

प्रशासन ने मौके से सभी अवैध पटाखों और विस्फोटक सामग्री को अपने कब्जे में लेकर सील करने की कार्रवाई पूरी कर ली है।तथा साथ ही आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

स्थानीय प्रशासन ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि क्षेत्र में इस तरह का अवैध और खतरनाक कारोबार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। त्योहारी सीजन को शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए ऐसे असामाजिक तत्वों और अवैध कारोबारियों के खिलाफ आगे भी सघन चेकिंग अभियान जारी रहेगा।

इस बड़ी कार्रवाई के दौरान थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य, एसआई रुद्र प्रताप दुबे,मनोज सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल के जवान मुस्तैद रहे।

Leave a Comment