मऊ। जनपद के रानीपुर ब्लाक अंतर्गत पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय करमी के बच्चों को मंगलवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर संक्रमण के इलाज और बचाव के लिए दवा खिलाई तथा जागरूक किया गया।
इस दौरान बच्चों को एमडीएम के तहत खाने में चावल सब्जी युक्त दाल के बाद बच्चों को अल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई। इस अवसर पर सबसे पहले अध्यापकगण स्वयं अल्बेंडाजोल की गोली चबाकर खाए इसके बाद बच्चों को खिलाया गया ,कुल 305 बच्चों में से उपस्थित 193 बच्चों ने दवा खाया।
इस अवसर पर बलिराम चन्द्र सिंह जिलाध्यक्ष आदर्श शिक्षक शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन मऊ, मुहम्मद अयूब खान, ओपी मौर्य,अभिषेक सिंह, बसन्त वैष्णव,ए एनएम सुनीता यादव,अंजू सिंह सीमा,सुशीला,विभा श्यामा,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रीता सिंह कुसुम आदि भी उपस्थित रहे।



