Home » देश » सजल आँखें,कांपते लब और तिरंगा लहराते हजारों हाथ ने दी शहीद प्रेमशंकर को अंतिम विदाई

सजल आँखें,कांपते लब और तिरंगा लहराते हजारों हाथ ने दी शहीद प्रेमशंकर को अंतिम विदाई

आजमगढ़।जनपद के जहानागंज थानान्तर्गत सुहवल गांव निवासी भारतीय थल सेना के नायब सूबेदार प्रेमशंकर चतुर्वेदी का पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचते ही चहुंओर माहौल गमगीन हो गया। महिलाओं के दहाड़े मारकर रोने से सभी की आंखे अश्रुपूरित हो उठीं।ज्ञात हो कि आजमगढ़ जनपद के सुहवल गांव निवासी प्रेमशंकर चतुर्वेदी का निधन ड्यूटी के दौरान हुआ था। उनका अंतिम संस्कार गाजीपुर स्थित गंगा घाट पर सैनिक सम्मान के साथ किया जाएगा।

गुरुवार देर रात को शहीद का पार्थिव शरीर सिकंदराबाद हैदराबाद से सेना की अभिरक्षा में गांव पहुंचा।इससे पूर्व मौत की खबर से पूरे क्षेत्र की फिजा गमगीन हो गई। पार्थिव शरीर पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों के रुदन से हर किसी की आंखें अश्रुपूरित हो उठीं और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शहीद के अंतिम दर्शन के लिए क्षेत्र से हजारों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।

शहीद के अंतिम दर्शन के लिए क्षेत्र के लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।इस दौरान पूर्व मंत्री यशवंत सिंह,स्थानीय विधायक अखिलेश यादव सहित कई गणमान्य लोगों ने पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया।

सेना के जवानों की टुकड़ी ने स्थानीय सुहवल बाजार में राष्ट्रीय सैनिक सम्मान के साथ फ्लैग मार्च किया।इसके बाद पार्थिव शरीर को परिजनों के साथ लेकर अंतिम संस्कार के लिए गाजीपुर गंगा घाट रवाना हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *