सजल आँखें,कांपते लब और तिरंगा लहराते हजारों हाथ ने दी शहीद प्रेमशंकर को अंतिम विदाई
आजमगढ़।जनपद के जहानागंज थानान्तर्गत सुहवल गांव निवासी भारतीय थल सेना के नायब सूबेदार प्रेमशंकर चतुर्वेदी का पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचते ही चहुंओर माहौल गमगीन हो गया। महिलाओं के दहाड़े मारकर रोने से सभी की आंखे अश्रुपूरित हो उठीं।ज्ञात हो कि आजमगढ़ जनपद के सुहवल गांव निवासी प्रेमशंकर चतुर्वेदी का निधन ड्यूटी के दौरान हुआ…