Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » चिरैयाकोट में अराजक तत्वों का उत्पात,गांव सभा को लाखों की क्षति

चिरैयाकोट में अराजक तत्वों का उत्पात,गांव सभा को लाखों की क्षति

मऊ। जनपद के चिरैयाकोट थाना अंतर्गत गांव स्थित अमृत सरोवर पर लगे साइन बोर्ड व पिलर आदि को किन्ही अराजक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला प्रकाश में आया,मामले की शिकायत ग्राम प्रधान ने करते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग किया है।

थाना अंतर्गत कटघर संजर गांव निवासी प्रधान डॉक्टर ओम प्रकाश यादव द्वारा चिरैयाकोट थाना पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार बीती रात को गांव सभा स्थित अमृत सरोवर पर लगे प्रधानमंत्री बोर्ड व फैसिंग पोल इत्यादि को अज्ञात लोगों द्वारा तोड़ दिया गया है,जिससे गांव सभा का लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

ज्ञात हो कि इससे पूर्व में भी कुछ सामान तोड़ा गया था,जिसके सम्बन्ध में थाना को अवगत क

राया गया था,किंतु कोई कार्यवाही नहीं हुई।

लेहाजा अराजक तत्वों का मनोबल बढ़ा और घटना की पुनरावृति हो गई। ग्राम प्रधान ने शासन प्रशासन से मांग की है कि प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जांच कर दोषी जनों के विरुद्ध आवश्यक कठोर कानूनी कार्रवाई करें,ताकि भविष्य में कोई घटना ना हो।

समाचार लिखे जाने तक उक्त मामले में पुलिस द्वारा मुकदमा पंजीकृत न किए जाने की खबर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *