
मऊ। जनपद के रानीपुर ब्लाक संसाधन केन्द्र फतेहपुर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में ग्राम प्रधान एवं प्रधानाध्यापक संयुक्त संगोष्ठी आयोजित हुई, जिसका शुभारंभ पूर्व प्रमुख अरुण कुमार सिंह ने किया।
कार्यक्रम में पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय करमी के बच्चों द्वारा प्रस्तुत सरस्वती बंदना ने उपस्थित लोग-बाग का मन मोह लिया।
पश्चात इसके मुख्य अतिथि अरुण कुमार सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि सरकार की मंशा से ऊपर उठ बेसिक शिक्षा परिवार कार्य कर रहा है,जिसकी जितनी सराहना की जाय कम है।उन्होंनें कहा कि विकास कार्य संग विद्यालय के कायाकल्प के लिए भी हम ग्राम प्रधान लोगो से अपील करते हैं कि विकास के साथ ही अपने ग्राम पंचायत के विद्यालय में नामांकन के लिए हर घर के लोगों को प्रेरित करें।
इस अवसर पर ब्लाक परिक्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले इक्कीस अध्यापकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में बलिराम चन्द्र सिंह जिलाध्यक्ष मऊ, ब्रह्मानंद सिंह,ओपी सिंह,शिवशंकर सिंह, धर्मेन्द्र सिंह,आशुतोष,प्रसेनजीत, राहुल सिंह पुनम,सुशीला,संजय सिंह प्रधान,अभिमन्यु गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन सेवकराम ने किया।


