October 17, 2026 3:48 am

Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में लगी आग से झुलसकर चालक मरा

दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में लगी आग से झुलसकर चालक मरा

मऊ।जनपद के दोहरीघाट थानान्तर्गत बसारतपुर गाँव के पास एक टेलर सामने से आ रहे वाहन से टकरा गया ,जिसके बाद ट्रेलर में आग लग गई, जिससे ड्राइवर की जलकर मौत होने का ह्रदय विदारक समाचार प्राप्त हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को घटित उक्त घटना में शामिल ट्रेलर ड्राइवर की लापरवाही से अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रहे एक अन्य वाहन से जाकर कराया गया ।घटना के बाद गाड़ी का इंजन धू-धू कर जलने लगा और ड्राइवर केबिन पूरी तरह जल गया जिसमें झुलस जाने से चालक की मौत हुई।

बताते हैं की उक्त ट्रेलर में कोयला भरा था जिसेमें भी आग लग गई।और देखते ही देखते बेकाबू हो गई जिसे बुझाने के लिए फायर विभाग की टीम ने काफी मशक्कत बाद आग पर काबू पा लिया।
हादशे में का शिकार ट्रेलर चालक संदीप राणा, निवासी ग्राम चौपारण, थाना चौपारण, जिला हजारीबाग, झारखंड के रूप में पहचान हुई है।

Leave a Comment