मऊ। जनपद के चिरैयाकोट स्थित नगर पंचायत कार्यालय में शासन द्वारा मनोनीत तीनों सभासद को समारोह के साथ शपथ दिलाई गई।
शुक्रवार को आयोजित समारोह में पहुंचने से पूर्व नवनियुक्त सभासदों ने नगर में एक बड़ी रैली भी निकाली।
नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित इस समारोह का नेतृत्व अधिशासी अधिकारी सीएल तिवारी ने किया।जिसमें बतौर मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी अभिषेक गोस्वामी उपस्थित होकर सभी मनोनीत सभासदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष राम प्रताप यादव भी मौजूद रहे।
शपथ लेने वाले मनोनीत सभासदों में यशवंत उपाध्याय, रमेश चंद्र वर्मा और शशिकांत आतिशबाज शामिल रहे।
शपथ ग्रहण से पहले सभासदों के समर्थकों ने एक रैली निकाली जिसमें सैकड़ो की संख्या में चार पहिया वाहन व मोटरसाइकिल सहित लोग उपस्थित रहे।
रैली धर्मदास गेट से चौक,
पूर्वांचल पेट्रोल पंप से त्रिमुहानी, बरहल पुलिया,हाफिजपुर चट्टी, खाकी बाबा कुटी और तकिया रोड से होते हुए वापस नगर पंचायत कार्यालय पहुंची।हालांकि नगर प्रशासन ने समारोह के लिए बैठने का उचित व्यवस्था नहीं की थी। शपथ ग्रहण के बाद अध्यक्ष और ईओ सीएल तिवारी ने सभासदों का माला पहनाकर स्वागत किया। मीडिया से बात करते हुए सभासद यशवंत उपाध्याय ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य नगर पंचायत का सर्वांगीण विकास
करना है।
उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं और विकास कार्यों पर उनकी सीधी नजर रहेगी।भ्रष्टाचार के मुद्दे पर उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर पंचायत में किसी भी प्रकार के गलत कार्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कार्ययोजना पारदर्शिता के साथ तैयार की जाएगी।
इस अवसर पर क्षेत्र के कई नेता
और समाजसेवी रामजी पाण्डेय,संजीव कुमार द्विवेदी,राजकुमार दुबे,श्रीनिवास गुप्ता,सुनील मौर्या,गुलाम अशरफ, सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक शामिल रहे। शपथ ग्रहण के बाद समर्थकों ने मिठाई बांटकर खुशी व्यक्त किया।



