Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » पोखरे में नहा रहे बच्चे की डूबने से मौत,गांव में पसरा मातम

पोखरे में नहा रहे बच्चे की डूबने से मौत,गांव में पसरा मातम

मऊ।जनपद रानीपुर थाना क्षेत्र स्थित पोखरे में नहाते समय डूबकर एक बच्चे की मौत की खबर है।जिससे गांव में मातम पसर गया है।

मिली खबर अनुसार चिरैयाकोट थानान्तर्गत जमीन सरौदा गांव निवासी 15 वर्षीय बालक की पोखरे में डूबने से मौत हो गई है।यह घटना रविवार को दोपहर करीब दो बजे रानीपुर थानान्तर्गत बम्होर काझा स्थित एक पोखरे में स्नान के दौरान हुई।

मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा और छह बहनों का अकेला भाई था।जानकारी के अनुसार जमीन सरौदा निवासी शशि (15 वर्ष) पुत्र रामसरीख गांव के ही अपने दर्जनभर दोस्तों के साथ बम्होर काझा स्थित पोखरे पर नहाने गया था,जहां डूबकर उसकी मौत हो गई।

घटना के समय साथ में नहा रहे अन्य युवक नंदलाल कुमार 15 वर्ष पुत्र लालजी राम ने बताया कि सभी दोस्त एक साथ नहा रहे थे।

नंदलाल के अनुसार शशि नहाते-नहाते उनसे थोड़ा दूर चला गया और गहरे पानी का अंदाजा न मिलने के कारण अचानक डूबने लगा,उसे डूबता देख दोस्तों ने शोर मचाया और पानी में उसकी तलाश की किन्तु सफल नहीं हुए।

घण्टों बाद काफी मशक्कत के पर शशि को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद साथी किशोर और ग्रामीण शव को लेकर जमीन सरौदा गांव लौटे, जिससे पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया।

घटना की सूचना मिलते ही चिरैयाकोट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू करते हुए पंचनामा भराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की।

मृतक के पिता राम सरीख मुंबई में कारपेंटर का काम करते हैं।जिनके सात संतानों में सबसे छोटा और इकलौता पुत्र था।

उसकी छह बड़ी बहनें हैं जिनमें से दो विवाहित हैं और चार अविवाहित हैं। परिवार के इकलौते बेटे की अचानक मौत से मां और बहनों का रो-रोकर

बुरा हाल है।

मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे हैं। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दुख का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *