आजमगढ़। जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना जहानागंज पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।
प्राप्त खबर अनुसार जहानागंज थाना पुलिस ने जमीनी विवाद में जानलेवा हमला कर दो लोगों को गंभीर रूप से घायल करने के मामले में वांछित पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त दो लाठी एवं एक लोहे की रॉड बरामद करने का दावा किया है।
ज्ञात हो कि गत 14 जुलाई को वादिनी श्रीमती मा
लती देवी पत्नी गरीब यादव निवासी ग्राम टेल्हुआ चकवली थाना जहानागंज की तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया था जिसमें आरोप है कि जमीनी विवाद को लेकर विपक्षीगण ने एकराय होकर वादिनी के पति गरीब यादव 75 वर्ष एवं पुत्र रामअशीष यादव 35 वर्ष पर धारदार हथियार एवं लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया,जिसमें घायल दोनों की हालत काफी नाजुक बनी हुई है,जिनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
उक्त मामले में बुधवार को उपनिरीक्षक गौरव कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा थाना जहानागंज स्थित गांव से अभियुक्त केदारनाथ यादव, रामअधार यादव, सर्वेश उर्फ फिरींगी, अनिल उर्फ रामविलास एवं अवधेश यादव को गिरफ्तार किया गया।तथा अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो लाठी एवं एक लोहे की रॉड बरामद की गई।
पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना जुर्म स्वीकार किया तत्पश्चात आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर सभी अभियुक्तों को माननीय न्यायालय भेज दिया गया।
पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त घटना में मु0अ0सं0 150/2026, धारा 115(2), 109(1), 118(1), 131, 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत मुक़दमा दर्ज हुआ है।
अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:में उप निरीक्षक गौरव कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल कृष्ण देव, कांस्टेबल अलाऊद्दीन, शैलेष यादव एवं कांस्टेबल अभिषेक कुमार, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़ शामिल रहे।


