Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » जलाशय भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण को रोकने का निर्देश

जलाशय भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण को रोकने का निर्देश

मऊ। जनपद के चिरैयाकोट थाना परिसर में शनिवार को तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान राजस्व विभाग से संबंधित कुल 12 आवेदन पत्र प्राप्त हुए,जिनमें से एक मामले का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के त्वरित व पारदर्शी निस्तारण हेतु अलग-अलग टीमों का गठन कर मौके पर रवाना किया गया।

समाधान दिवस के दौरान राजस्व कर्मियों की अनुपस्थिति पर कड़ा रुख अपनाते हुए तहसीलदार ने गैर-हाजिर कर्मचारियों को सख्त चेतावनी दी।

उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाएं और मौके पर उपस्थित रहकर शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें, ताकि आम जनमानस में शासन की छवि उत्तम बनी रहे।

इस दौरान तहसीलदार ने त्वरित एक्शन लेते हुए नगर क्षेत्र में जलाशय की भूमि पर हो रहे निर्माण को तत्काल रोकने के निर्देश दिए तथा दोनों पक्ष को मंगलवार को तलब किया।

मामले की गंभीरता और प्रस्तुत साक्ष्यों को देखते हुए तहसीलदार ने तत्काल प्रभाव से कड़ा रुख अपनाया और उन्होंने अधिशासी अधिकारी सी.एल.तिवारी को फोन कर विवादित स्थल पर नगर पंचायत द्वारा कराए जा रहे नाली व इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य को तुरंत रुकवाने का सख्त निर्देश दिया।

हालांकि समाचार लिखे जाने तक नगर पंचायत द्वारा किया जा रहा अवैध निर्माण कार्य जारी है।अब देखना यह है कि मंगलवार को दोनों पक्षों की बात और अभिलेखी साक्ष्यों के मिलान बाद क्या निर्णय आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *