October 17, 2026 2:57 am

Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » मारपीट और जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

मारपीट और जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़।जनपद के जहानागंज थाना पुलिस ने मारपीट और जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपित को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

जहानागंज पुलिस ने मुकदमेबाजी के विवाद में मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में प्राप्त खबर अनुसार कड़ासर ग्राम निवासी जगदीश पुत्र स्वर्गीय जंगीराम ने गत 16 जुलाई 2026 को तहरीर दी कि गांव के ही कुछ लोगों ने गोल बनाकर उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

मामले में पुलिस द्वारा जांच के दौरान 25 जुलाई 2026 को रात करीब 08:54 बजे दोनों आरोपियों को थाना परिसर से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों में अरुण कुमार पुत्र सूर्यभान निवासी ग्राम कड़ासर थाना जहानागंज उम्र लगभग 30 व आकाश भारती पुत्र विजय बहादुर निवासी ग्राम कड़ासर थाना जहानागंज उम्र लगभग 22 वर्ष को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई हेतु न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया ।

गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक विनय कुमार, कांस्टेबल मनोज यादव और पीआरडी जवान अमित सिंह सामिल रहे

।

Leave a Comment