October 17, 2026 2:19 am

Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » करमी विद्यालय में गूंजे देशभक्ति के तराने

करमी विद्यालय में गूंजे देशभक्ति के तराने

स्वतंत्रता दिवस उत्सव की तैयारियों के तहत विद्यालय के बच्चे अपनी निर्धारित यूनीफॉर्म में पूरी तरह सुसज्जित होकर प्रार्थना स्थल पर एकत्र हुए। यहाँ बच्चों ने ‘सारे जहां से अच्छा, हिंदोस्तां हमारा’ और ‘हिन्द देश का प्यारा झण्डा ऊंचा सदा रहेगा’ जैसे सामूहिक राष्ट्रीय गीतों का पूरे उत्साह के साथ अभ्यास किया। इस दौरान छात्रों ने ‘भारत माता की जय’,’जय जवान,जय किसान और 15 अगस्त जिंदाबाद’ के गगनभेदी नारे भी लगाए।
इसके बाद बच्चे प्रभात फेरी के गीतों ‘चल पड़े हम प्रभाती मनाते हुए, देश जय हो का नारा लगाते हुए’ और ‘जाग जाओ उठो अब सबेरा हुआ, शुभ घड़ी में फकीरों का फेरा हुआ’ का जोरदार अभ्यास करते हुए आगे बढ़े।
सोमवार को इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष शिव शंकर सिंह, प्रधानाध्यापक मोहम्मद अयूब खान, सहायक शिक्षक ओ.पी. मौर्य,अभिषेक, प्रदीप,बसन्त, लल्लन, अंजू, श्यामा, विभा और सीमा उपस्थित रहे।
इस अभ्यास कार्यक्रम में विद्यालय के कुल 272 पंजीकृत छात्रों के सापेक्ष 203 बच्चे उपस्थित रहे।

Leave a Comment