मऊ। जनपद के चिरैयाकोट नगर पंचायत परिक्षेत्र के शासकीय सभासद यशवंत उपाध्याय ने एक वार्ता के दौरान कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक ऐतिहासिक तारीख नहीं है, बल्कि यह आत्म-मंथन, राष्ट्र के प्रति हमारे कर्तव्यों और समाज की उन्नति के संकल्प का पावन पर्व है। इस गौरवशाली अवसर पर, जब पूरा देश देशभक्ति के रंग में सराबोर है, ऐसे मौके पर सभी सम्मानित क्षेत्रीय नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं ।
सभासद श्री उपाध्याय ने कहा की निरंतर सत्प्रयासों से नगर क्षेत्र की तस्वीर बदली जा सकती है ,जो एक जनप्रतिनिधि का असली मूल्यांकन उसके द्वारा किए गए कार्यों और जनता के प्रति उसकी जवाबदेही से होता है।
शासकीय सभासद उपाध्याय ने हमेशा इस कसौटी पर खुद को साबित किया है। उन्होंने क्षेत्र की खुशहाली, बुनियादी ढांचे के सुधार और आम जनमानस के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए निरंतर और गंभीर सत्प्रयास किए हैं।
चाहे महतवाना वार्ड की सड़कों का सुदृढ़ीकरण हो, साफ-सफाई की व्यवस्था हो, युवाओं के लिए अवसर तैयार करना हो या फिर समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना हो, उन्होंने हर मोर्चे पर तत्परता दिखाई है।

इस दौरान उउन्होंने कहा कि हमारा एकमात्र लक्ष्य अपने चिरैयाकोट नगर क्षेत्र को एक आदर्श, स्वच्छ और प्रगतिशील क्षेत्र बनाना है। आइए, स्वतंत्रता के इस पावन पर्व पर हम सब मिलकर उनके इस विकासपरक विजन को मजबूत करने का संकल्प लें।