Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » आजमगढ:भ्रष्ट कोटेदार पर गिरी गाज,जांच में गेहूं-चीनी का गबन उजागर,मुक़दमा दर्ज

आजमगढ:भ्रष्ट कोटेदार पर गिरी गाज,जांच में गेहूं-चीनी का गबन उजागर,मुक़दमा दर्ज

आजमगढ़। जनपद के जहानागंज ब्लाक अंतर्गत एक गांव के भ्रष्ट कोटेदार पर मुकदमा दर्ज होने की खबर प्राप्त हुई है।मिली खबर के अनुसार शासन की मंशानुसार गरीबों को मिलने वाले सरकारी राशन में हेराफेरी करने वाले कोटेदार के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि आजमगढ़ जनपद के जहानागंज ब्लाक अंतर्गत मोलनापुर गांव में राशन वितरण में बड़े पैमाने पर बंदरबांट का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की शिकायत पर हुई जांच में धांधली की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी कोटेदार के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि गांव का कोटेदार सरकार के नियमों के विपरीत जाकर पात्र राशन कार्ड धारकों के हक पर डाका डाल रहा और खाद्यान्न की कालाबाजारी कर रहा था। इस गंभीर शिकायत को संज्ञान में लेते हुए जांच अधिकारी अतुल सिंह गांव पहुंचे।

अधिकारी अतुल सिंह द्वारा की गई स्थलीय व अभिलेखीय जांच में ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोप पूरी तरह सही पाए गए। जिसमें 77 कुंतल चावल और 20 कुंतल गेहूं-चीनी का हेरफेर का जांच अधिकारी की पड़ताल में सरकारी राशन की कालाबाजारी का बड़ा खुलासा हुआ। जांच में पाया गया कि कोटेदार ने गरीबों के हक का कुल 77 कुंतल चावल और 20 कुंतल गेहूं व चीनी का अवैध रूप से हेरफेर कर बंदरबांट कर दिया था।

सरकारी स्टॉक में इतनी बड़ी मात्रा में खाद्यान्न कम मिलने से विभाग में हड़कंप मच गया।अधिकारी अतुल सिंह की विस्तृत रिपोर्ट के आधार पर मंगलवार को जहानागंज थाना पुलिस ने कोटेदार के खिलाफ सरकारी खाद्यान्न के गबन और नियमों के उल्लंघन के आरोप में विभिन्न सुसंगत धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।

पुलिस मामले की विधिक जांच में जुट गई है। इस बड़ी कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य भ्रष्ट कोटेदारों में हड़कंप मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *