Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » बहुजन समाज पार्टी ने असलपुर में जन चौपाल लगाकर जनता तक पहुंचाईं पार्टी की नीतियां

बहुजन समाज पार्टी ने असलपुर में जन चौपाल लगाकर जनता तक पहुंचाईं पार्टी की नीतियां

मऊ। जनपद के मुहम्मदाबाद गोहना (सु.) विधान सभा के अंतर्गत सेक्टर सरौदा के असलपुर में एक विशाल जन चौपाल का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बसपा सुप्रीमों व पूर्व मुख्य मंत्री मायावती की जनहितैषी नीतियों, विचारों और ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ की राजनीति को जन-जन तक पहुंचाना रहा।

जन चौपाल को संबोधित करते हुए बसपा पदाधिकारियों ने वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा की और समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए बसपा की नीतियों को आवश्यक बताया। कार्यक्रम में उमड़े जनसैलाब और ग्रामीणों से मिले अपार स्नेह, विश्वास व समर्थन के प्रति पार्टी नेताओं ने आभार व्यक्त किया।

सम्बधन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि सर्व समाज की एकता, भाईचारे और सम्मान की राजनीति को मजबूत करना ही बसपा का मुख्य संकल्प है।चौपाल में बसपा के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महासचिव जयराम चौहान, जिला कार्यकारिणी सदस्य रवींद पाल ,विधानसभा प्रभारी राम दरस मास्टर साहब, विधानसभा अध्यक्ष लालचंद प्रधान और विधानसभा उपाध्यक्ष दयानंद सिंह मौजूद रहे।

युवाओं और स्थानीय प्रतिनिधियों ने भरा जोश तथा पश्चात इसके सेक्टर अध्यक्ष राजकुमार इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र नेता डॉ. प्रमोद, युवा नेता जितेंद्र धनराज, एडवोकेट रवि प्रकाश, सभासद सत्येंद्र कुमार,अंकित पांडे,शिव प्रधान, अमरदीप बागी और संदीप कुमार सहित भारी संख्या में स्थानीय युवाओं और ग्रामवासियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशी अक्षय दीप ने उपस्थित जनों का चौपाल की सफलता पर सभी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि जनता से मिल रहा यह आशीर्वाद क्षेत्र में बदलाव का मार्ग प्रशस्त करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *