मऊ। जनपद के चिरैयाकोट नगर स्थित चौक बाजार में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी मंडल रानीपुर द्वारा सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में क्षेत्र के तमाम वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे पूर्व ब्लॉक प्रमुख अरुण कुमार सिंह ने अपने उद्बोधन में केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जमकर सराहना की।
उन्होंने कहा कि सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। जिसके तहत समाज के सबसे निचले पायदान के लोगों को उज्जवला गैस योजना के तहत सिलेंडर उपलब्ध कराना, प्रधानमंत्री आवास योजना का भरपूर लाभ व अन्य सुविधाओं को देने का काम कर रही है।
कार्यक्रम आयोजन का सफल संयोजन संयुक्त रूप से रानीपुर मंडल के मंत्री व कार्यक्रम संयोजक यशवंत पांडेय और रानीपुर मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह द्वारा किया गया।
वहीं पूरे कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन कृष्णा मिश्रा ने किया।इस अवसर पर क्षेत्र के कई सम्मानित जन प्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से धीरेंद्र सिंह अध्यक्ष,प्रधान संघ रानीपुर,मनोज कुमार जिला पंचायत प्रतिनिधि,उत्सव सिंह मंडल कोषाध्यक्ष,राहुल सिंह कोलू मंडल उपाध्यक्ष,विजय सिंह पूर्व प्रधान,उर्मिला पासवान,सादीक पूर्व प्रधान,प्रधान अमिताभ कुंवर सिंह राहुल सिंह,ओमप्रकाश सिंह रमेश वर्मा,विराट सिंह,अभिषेक मौर्य सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
इस दौरान नुक्कड़ कार्यक्रम के कलाकार रामचंद्र सिंह,लालू सिंह,ओमकार सिंह,बेचन सिंह,अजय सिंह,बिना सिंह द्वारा सरकार की उज्ज्वला योजना पर सुन्दर नाटक प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया।










