October 17, 2026 2:52 am

Home » Uncategorized » पीएम श्री विद्यालय की ईसरा शेख ने चित्रकला प्रतियोगिता में मारी बाजी,’मेरे सपनों का भारत’ पर बच्चों ने उकेरी कला

पीएम श्री विद्यालय की ईसरा शेख ने चित्रकला प्रतियोगिता में मारी बाजी,’मेरे सपनों का भारत’ पर बच्चों ने उकेरी कला

मऊ। जनपद के शिक्षा क्षेत्र रानीपुर के अंतर्गत पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय करमी में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर एक भव्य चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता में न्याय पंचायत करमी के सभी 11 विद्यालयों के कुल 33 मेधावी बच्चों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच बच्चों ने अपनी कला के जरिए देश के भविष्य की सुंदर तस्वीरें पेश कीं।

प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान पाने वाले छात्रों में क्रमश:प्रथम स्थान पर ईसरा शेख पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय करमी,द्वितीय स्थान पर आस्था मौर्य कंपोजिट विद्यालय अमरसेपुर,एवं तृतीय स्थान पर ऋचा मौर्य कंपोजिट विद्यालय अमरसेपुर के छात्र रहे। इस दौरान उपस्थित अतिथियों ने विजेता छात्र-छात्राओं को भाजपा के मनोनीत सदस्य परविंद सिंह और प्राथमिक शिक्षक संघ मऊ के पूर्व जिलाध्यक्ष शिव शंकर सिंह ने चमचमाती ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

अतिथियों ने बच्चों के हुनर की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस गौरवपूर्ण अवसर पर शिक्षा मित्र संघ मऊ के जिलाध्यक्ष बलिराम चंद्र सिंह,नोडल अधिकारी महेश गुप्ता,राहुल सिंह,अयूब खान, शिवशंकर राम,सतीश,राजेश, अरविंद कुमार,अयोध्या,अंजू सिंह,सुशीला और नाजिया परवीन सहित भारी संख्या में शिक्षक और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Comment