मऊ। जनपद के रानीपुर ब्लाक परिक्षेत्र स्थित कंपोजिट विद्यालय मनाजीत के प्रांगण में सेवा संकल्प अभियान के तहत मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम में भव्य पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस प्रतियोगिता में न्याय पंचायत अंतर्गत आने वाले विद्यालयों के कुल दर्जनों मेधावी बच्चों ने पूरे उत्साह और रचनात्मकता के साथ प्रतिभाग किया।प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने अपनी कल्पनाओं और रंगों के माध्यम से “मेरे सपनों का भारत” विषय को कैनवास पर बेहद खूबसूरती से उकेरा। बच्चों की उत्कृष्ट कलाकारी और देश के प्रति उनकी सोच ने उपस्थित सभी शिक्षकों और गणमान्य लोगों का मन मोह लिया।कार्यक्रम एआरपी सत्यप्रकाश सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा मनोनीत सभासद के साथ हरेन्द्र मौर्य नोडल के रूप में उपस्थित रहे।प्रतियोगिता के निर्णायक दल में रोहन सिंह,बालेश्वर राम,धीरज कुमार मौर्य,मनमोहन यादव शामिल रहे।इस प्रतियोगिता में चिरैयाकोट से सौरभ ने प्रथम स्थान और नासिरपुर से आदित्य प्रजापति ने द्वितीय स्थान प्राप्त किए। जबकि अनुष्का ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।इस अवसर पर जयप्रकाश यादव नोडल संकुल,विश्वंभर चौरसिया, प्रवीण राय,फैज़ अहमद,ईश्वर चंद राव,नंदू यादव,श्रीमती ज्ञानती देवी,विजय कुमार आदि शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।इस आयोजन को बच्चों की प्रतिभा निखारने के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताया गया।







