October 17, 2026 1:37 am

Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » मऊ: तार जोड़ने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, 1 4 पर केस दर्ज

मऊ: तार जोड़ने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, 1 4 पर केस दर्ज

मऊ। जनपद चिरैयाकोट थानान्तर्गत ताजपुर मोहल्ले में बिजली कनेक्शन और तार जोड़ने की बात को लेकर दो पक्षों के बीच उत्पन्न हुए विवाद में जमकर मारपीट हुई, जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी अनुसार मंगलवार सुबह मामूली कहासुनी से शुरू हुई बहस देखते ही देखते मारपीट में बदल गई,जिसमें दोनों पक्षों से कुल सात लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेजा और दोनों पक्षों की तहरीर पर कुल 14 लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर स्थित ताजपुर निवासी एक पक्ष द्वारा अपने घर के लिए बिजली का तार ले जाया जा रहा था, जिसका दूसरे पक्ष ने विरोध किया।
बताते हैं कि द्वितीय पक्ष का कहना था कि उनके मकान के सामने से होकर बिजली का तार नहीं निकाला जाएगा,इसी बात को लेकर पूर्व में भी दोनों पक्षों के बीच मनाही और कहासुनी हो चुकी थी।जिसे लेकर दोनों पक्ष के बीच बहश बात मारपीट हो गई।

जिसमें दोनों पक्षों से कुल सात लोग घायल हुए।
उक्त घटना में एक पक्ष से अजय पुत्र राम स्वरूप,जितेंद्र पुत्र सुभाष,तथा दूसरे पक्ष से गीता देवी पत्नी उमेश राम,उमेश राम, दीपक पुत्र उमेश राम,समेत सात लोग चोटिल और घायल हो गए। घटना की खबर पर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने सभी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया।

थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य ने बताया कि बिजली के तार के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर कुल चौदह लोग के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Comment