मऊ।जनपद के शिक्षा क्षेत्र रानीपुर अंतर्गत पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम आर्दश शिक्षक शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन मऊ के सौजन्य से सम्पन्न हुआ।
गुरुवार को समारोह के दौरान विद्यालय के बच्चों ने अपने परिवार, समुदाय और राष्ट्र के वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान व सेवा करने का सामूहिक संकल्प लिया। साथ ही, बच्चों ने बुजुर्गों के जीवन अनुभवों, आदर्शों और संस्कारों से सीख लेने की शपथ भी ग्रहण की।
प्रार्थना स्थल यनरापर शपथ ग्रहण करने के बाद, बच्चों ने एक अनूठी पहल के तहत अपने दादा-दादी और नाना-नानी को पत्र लिखकर समाज में इस अभियान के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास किया।इस विशेष अवसर पर क्षेत्र के सम्मानित वरिष्ठ नागरिकों शिवशंकर सिंह, विजय नारायण सिंह और जनार्दन सिंह का विद्यालय परिवार द्वारा आदरपूर्वक सम्मान किया गया।
इस दौरान मु० अयूब खां, अभिषेक सिंह, बसन्त वैष्णव, प्रदीप, ओपी मौर्य, लल्लन, अंजू सिंह, सुशीला, सीमा, विभा सिंह सहित विद्यालय के बच्चे और रसोइयों ने बढ़-चढ़कर शपथ ग्रहण किया।







