October 17, 2026 2:18 am

Home » देश » गोरखपुर:सरस्वती शिशु मंदिर में हर्षोल्लास से मनाई गई गांधी और शास्त्री जयंती,स्वच्छता और सामााजिक समरसता पर दिया जोर

गोरखपुर:सरस्वती शिशु मंदिर में हर्षोल्लास से मनाई गई गांधी और शास्त्री जयंती,स्वच्छता और सामााजिक समरसता पर दिया जोर

गोरखपुर। सुभाष चंद्र बोस नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में त्याग, तपस्या की प्रतिमूर्ति और दुनिया को अहिंसा और स्वच्छता का पाठ पढ़ाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे विद्यालय के पूर्व छात्र एवं ख्याति प्राप्त अधिवक्ता सूर्यकांत त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव कुमार श्रीवास्तव व सूर्यकांत त्रिपाठी ने महात्मा गांधी व शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस दौरान श्री त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छता के संदेश को आज जन आंदोलन बनाने की आवश्यकता है। स्वस्थ भारत बनाने के लिए हमें पहले उसे स्वच्छ भारत बनाना होगा।
उन्होंन कहा की स्वच्छता के माध्यम से ही हम भारत का विश्व में आदर्श स्वरूप प्रस्तुत कर पाएंगे। गांधी जी छुआछूत जैसी सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए सतत प्रयत्नशील रहे।
आज आवश्यकता इस बात की है कि हम छुआछूत रूपी सामाजिक कुरीतियों को दूर कर समाज में सामाजिक समरसता स्थापित करें। उन्होंने आगे कहा कि शास्त्री ने सत्यनिष्ठा और कर्तव्यपरायणता के साथ ही देश सेवा के व्रत को आजीवन निभाया।
शुक्रवार को आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन ओम प्रकाश दत्त तिवारी ने किया और आभार ज्ञापन कार्यक्रम संयोजक आचार्य चंद्रमौलि पांडेय ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में उपप्रधानाचार्य प्रदीप कुमार मिश्र व प्राथमिक वर्ग की प्रभारी प्रियंका सिंह सहित सभी आचार्य-आचार्या एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment