Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » दिव्यांग से मारपीट मामले में पुलिस ने नहीं दर्ज की प्राथमिकी

दिव्यांग से मारपीट मामले में पुलिस ने नहीं दर्ज की प्राथमिकी

मऊ।जनपद के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र में एक दिव्यांग व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है,जिसमें तहरीर के बाद भी पुलिस ने मुक़दमा दर्ज करने के बजाय पीड़ित शहाबुद्दीन पर समझौता का दबाव बना रही है।

मिली जानकारी में पीड़ित शहाबुद्दीन पुत्र नसरुद्दीन निवासी औसतपुर ने आरोप लगाया है कि गत 17 जनवरी को दिन में लगभग 2 बजे कुछ लोगों ने उनके साथ लात-घूसों से व अन्य माध्यम से मारपीट की। बताते हैं कि घटना बाजार के मछली मार्केट की है जिसके दो दिन बाद भी चिरैयाकोट पुलिस ने मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की है।अलबत्ता समझौता कराने का प्रयास कर रही है।मामले के सम्बन्ध में बताया गया कि पीड़ित शहाबुद्दीन मिट्टी गिरवाने की जिम्मेदारी लिया था,जिस बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था। उसने बताया कि महफूज पुत्र शमसुद्दीन टेलर से मिट्टी समतलीकरण कराने की बात की थी,जिसमें रेट को लेकर विवाद हुआ तोअशोक यादव, विशाल यादव पुत्र महेंद्र यादव ग्राम अल्लीपुर,अमित पुत्र अज्ञात भेड़ियाधर थाना चिरैयाकोट और पिंटू यादव टेनुआ उर्फ कटघर संजर गांव निवासी आदि लोग ने मिलकर मारपीट शुरू कर दी।

पीड़ित ने बताया कि उन्होंने घटना वाले दिनशाम लगभग 4 बजे चिरैयाकोट पुलिस को तहरीर दी थी,किन्तु पुलिस ने अभी तक न तो संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और न ही कोई कार्रवाई की है। दिव्यांग होने के बावजूद पुलिस प्रशासन के इस रवैये से वह काफी हताश और निराश है। पुलिस के इस व्यवहार से हताश पीड़ित ने कहा कि यदि पुलिस उनके मामले में इसी तरह टालमटोल करती रही तो वह इस मामले को लेकर उच्च अधिकारियों की शरण में जाकर न्याय की गुहार लगाएगा।हालाँकि
थानाध्यक्ष सुभाष चन्द्र ने बताया कि पीड़ित को सुबह से थाने बुलाने का प्रयास किया जा रहा है किन्तु उसकी मोबाइल स्विच ऑफ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *