October 17, 2026 1:37 am

Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » मऊ:आरएसएस शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में स्वयंसेवकों का भव्य एकत्रीकरण, सुधाकर जी का मिला बौद्धिक मार्गदर्शन

मऊ:आरएसएस शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में स्वयंसेवकों का भव्य एकत्रीकरण, सुधाकर जी का मिला बौद्धिक मार्गदर्शन

मऊ।जनपद के चिरैयाकोट नगर स्थित खाकी बाबा कुटी प्रांगण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एकत्रीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक बंधुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई

शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित बौद्धिक प्रकोष्ठ के सुधाकर भाई साहब का प्रेरक उद्बोधन प्राप्त हुआ। अपने संबोधन के दौरान उन्होंनें कहा कि शताब्दी वर्ष केवल एक मील का पत्थर नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र जीवन में संगठन की निरंतर प्रासंगिक भूमिका का प्रतीक है।”

उन्होंने स्वयंसेवकों को प्रेरित करते हुए आगे कहा, “राष्ट्र का विकास सदैव हमारी शाखाओं के माध्यम से व्यक्ति निर्माण से शुरू होता है। व्यक्ति निर्माण ही वास्तविक राष्ट्र निर्माण है, इसलिए समाज में समरसता और सेवा भाव को बढ़ाना ही हमारा मुख्य लक्ष्य होना चाहिए।

इस शुभ अवसर पर मुख्य रूप से जिला सेवा प्रमुख लक्ष्मी प्रसाद और अल्पकालिक विस्तारक प्रशांत उपस्थित रहे। इनके साथ ही खंड कार्यवाह रानीपुर संदेश, खाकी बाबा कुटी कमेटी के अध्यक्ष अविनाश, अमित मंडल कार्यवाह, रमेश, श्यामकरन, यशवंत, सुनील सहित भारी संख्या में स्वयंसेवक बंधु मौजूद रहे।

Leave a Comment