Home » देश » CM नवीन पटनायक का ऐलान, अगले 10 सालों तक भारतीय हॉकी टीमों का प्रायोजक बना रहेगा ओडिशा

CM नवीन पटनायक का ऐलान, अगले 10 सालों तक भारतीय हॉकी टीमों का प्रायोजक बना रहेगा ओडिशा

 

ओडिशा सरकार अगले 10 वर्षों तक भारतीय हॉकी टीमों की प्रायोजक बनी रहेगी। राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मंगलवार को यह घोषणा की। पटनायक ने भुवनेश्वर में भारत की पुरुष और महिला हॉकी टीमों के सम्मान…

Ezaz Ahmad एजेंसी , नई दिल्ली Wed, 18 Aug 2021 07:58 AM
share Share

ओडिशा सरकार अगले 10 वर्षों तक भारतीय हॉकी टीमों की प्रायोजक बनी रहेगी। राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मंगलवार को यह घोषणा की। पटनायक ने भुवनेश्वर में भारत की पुरुष और महिला हॉकी टीमों के सम्मान समारोह के दौरान यह घोषणा की। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने हाल में समाप्त हुए टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर पिछले 41 साल से चला आ रहा मेडल जीतने का इंतजार समाप्त किया था जबकि महिला टीम चौथे स्थान पर रही थी जो उसका इन खेलों में बेस्ट प्रदर्शन है।

— Naveen Patnaik (@Naveen_Odisha) August 17, 2021

पटनायक ने प्रत्येक खिलाड़ी को 10 लाख रुपए का नकद पुरस्कार सौंपने के बाद कहा, ‘ हमारी टीमों ने टोक्यो ओलंपिक में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से इतिहास रचा।’ पटनायक ने दोनों टीमों के सहयोगी स्टाफ के लिए भी पांच–पांच लाख रुपये के पुरस्कार की घोषणा की। ओडिशा सरकार 2018 से राष्ट्रीय हॉकी टीमों को प्रायोजित कर रही है। पटनायक ने कहा कि ओडिशा सरकार टीमों की उपलब्धियों और विश्व की शीर्ष टीमों में शामिल होने की क्षमता को देखते हुए अगले 10 वर्ष तक दोनों टीमों को अपना समर्थन जारी रखेगी।

— Naveen Patnaik (@Naveen_Odisha) August 17, 2021

उन्होंने कहा, ‘ ओडिशा में हम इस बात से उत्साहित हैं कि हॉकी इंडिया के साथ हमारी भागीदारी से देश ने यह शानदार उपलब्धि हासिल की है। मेरा मानना है कि ओडिशा और हॉकी एक दूसरे के पर्याय बनने के लिए ही बने हैं। हम हॉकी इंडिया से अपनी भागीदारी जारी रखेंगे। ओडिसा अगले 10 वर्षों तक भारतीय हॉकी टीमों का सहयोग करता रहेगा।’

इस अवसर पर दोनों टीमों ने खिलाड़ियों के हस्ताक्षर वाली जर्सी मुख्यमंत्री को भेंट की। पटनायक ने कहा, ‘आपने टोक्यो में अपने शानदार प्रदर्शन से हमारा सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। भारतीय हॉकी के पुनरुद्धार का गवाह बनने के लिए भारत के लिए यह भावनात्मक पल हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *