Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » वाराणसी:धूम-धाम से मनी रिपब्लिक डे की वर्षगांठ

वाराणसी:धूम-धाम से मनी रिपब्लिक डे की वर्षगांठ

वाराणसी (संवाददाता)। भारतीय गणतंत्र के 77 वें वर्षगांठ पर जिले भर में स्थित सरकारी एवं अर्ध सरकारी कार्यालयों पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस क्रम में श्री राधा माधव नारी शक्ति ट्रस्ट के कार्यालय वाराणसी पर भी गणतंत्र का जश्न बड़े ही धूमधाम से राष्ट्रीय ध्वज फहराकर मनाया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमति प्रतिभा सिंह अध्यक्ष सनातन संस्कृति एवम पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजा रोहण कर किया। तत्पश्चात उन्होंने समस्त राष्ट्र को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस और सनातन संस्कृति की रक्षा तथा पर्यावरण संरक्षण हेतु महिलाओं को आगे आना होगा। तथा सभी महिलाओं के स्वावलंबी बनने हेतु कई बिंदुओं पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि नारी जननी है और प्रकृति भी जननी है अतःएक जननी को दूसरी जननी की रक्षा करना ही परम कर्तव्य है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *