
मऊ। जनपद के चिरैयाकोट स्थित राम नवल सिंह स्मारक पी0जी0 कॉलेज चिरैयाकोट में सात दिवसीय विशेष शिविर राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत स्वयंसेवक सेविकाओं ने
सिरसा प्राथमिक विद्यालय कटघर संजर एवं भीखमपुर प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण की सफाई अभियान संपन्न हुआ।
इस मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉक्टर अभिमन्यु यादव ने स्थलीय निरीक्षण किया। कार्यक्रम की सराहना करते हुए डॉक्टर अभिमन्यु यादव ने कहा स्वकार्य जीवन को नए स्तर तक ले जाने की प्रक्रिया संपादित करता है। तथा राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा स्वयंसेवक नए कार्य एवं सामाजिक कार्य की तरफ जागरूक होते हैं।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर चंद्रभान सिंह एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर सदाशिव सहाय देवेंद्र प्रताप यादव डॉक्टर स्वर्ण सिंह, एवं डॉक्टर अमरजीत सिंह,डॉक्टर धनंजय सिंह एवं महाविद्याल के समस्त कर्मचारी की भूमिका सराहनी रहा।
यह सामाजिक कार्यक्रम है जिसमें स्वयंसेवक राष्ट्र निर्माण की तरफ जागरूक होते हैं। समाज को नई दिशा एवं नई योजना की तरफ प्रेरित करना राष्ट्रीय योजना का प्रमुख उद्देश्य रहा। कार्यक्रम में सभी स्वयंसेवक सेविकाओं ने अपनी सहभागिता एवं कर्तव्यों का निर्वहन स्वेच्छा के साथ किया।


