Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » थाना समाधान दिवस पर उपजिलाधिकारी ने सुनीं जन समस्या

थाना समाधान दिवस पर उपजिलाधिकारी ने सुनीं जन समस्या

मऊ।जनपद के चिरैयाकोट थाना परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।उपजिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री ने बतौर दिवसाधिकारी जनता की समस्याएं सुनीं। और निनिस्तारण कराई, इस दौरान कुल 18 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से अधिकांश राजस्व से संबंधित थे।

एसडीएम मुहम्मदाबाद गोहना ने त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। प्राप्त 18 प्रार्थना पत्रों में से 17 मामले राजस्व विभाग से संबंधित थे, जिनमें भूमि विवाद और पैमाइश से जुड़े मुद्दे रहे। पुलिस विभाग से संबंधित केवल एक मामला सामने आया। एसडीएम अग्निहोत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को मौके पर जाकर दोनों पक्षों की मौजूदगी में निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

इस अवसर पर पुलिस और राजस्व विभाग के कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। इनमें क्षेत्राधिकारी शीतला प्रसाद पाण्डेय,अपराध निरीक्षक महेंद्र यादव,एसआई राकेश सिंह, एसआई रुद्रप्रताप दुबे,राजस्व निरीक्षक शैलेन्द्र लाल श्रीवास्तव,लेखपाल अजय बहादुर सिंह, विनोद गिरी,अविनाश सिंह,पंकज प्रजापति,अच्छेलाल यादव और नगर पंचायत कार्यालय के लिपिक रितिक त्रिपाठी शामिल थे।

अधिकारियों ने बताया कि थाना समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं का एक ही छत के नीचे त्वरित और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित कराना है, ताकि ग्रामीणों को अनावश्यक रूप से दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *